लाइव न्यूज़ :

भूलकर भी इन 4 फलों को न छीला करें-कम हो जाती है इनकी पौष्टिकता, जानें इनके सेवन के फायदे

By आजाद खान | Updated: April 27, 2023 18:15 IST

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमें फलों के छिलकों को बेकार समझकर उसे फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उन छिलकों को इस्तेमाल में लाना चाहिए। उनके अनुसार, ये छिलके हमारे शरीर को फलों की तरह ही फायदे पहुंचाते है।

Open in App
ठळक मुद्देफलों में कई ऐसे फल भी है जिनके छिलके भी हमारे लिए काफी फायदेमंद होते है।कई बार ऐसा देखा गया है कि इन फलों के बदले इनके छिलकों के सेवन में ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसे में जानकार इन फलों के छिलकों को न फेंकने बल्कि उसे इस्तेमाल करने की सलाह देते है।

Peeling Fruits Disadvantage:  चाहे कोई भी सीजन हो, जानकार हमें हर तरह के सब्जी और फल खाने की सलाह देते है। किसी भी तरीके की सब्जी और फल हमारे बॉडी को हर वह पोशक तत्व देते है जिसे हमारे शरीर को काफी जरूरत होती है। ऐसे में कई स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि जिस तरीके से तरह-तरह के फल खाने से हमें ढेरो फायदा मिलता है, उसी तरीके से इन फलों के छिलके को खाने से उससे कहीं ज्यादा हमें लाभ मिलता है।  

एक्सपर्ट्स के अनुसार, केवल फल खा लेने से नहीं होता है बल्कि उसके फायदे और नुकसान के साथ उसे किस तरीके से खाना चाहिए, हमें यह भी जानना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आइए आज जानते है कि वो कौन-कौन से फल है जिन्हें कभी छिल कर या उनके छिलके हटाकर हमें नहीं खाना चाहिए। हमें उन फलों को उनके छिलके के साथ सेवन करना चाहिए, आइए जान लेते है। 

इन फलों को छीलकर न खाया करें

1. सेब 

जानकारों के अनुसार, सेब एक ऐसा फल है जिसे छीलकर नहीं खाना चाहिए। सेब के छिलकों में कई तरह के पोषक तत्व होते है जिसके सेवन से हमारे शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है। एक्सपर्ट्स कहते है कि जब आप सेब को बिना छीले हुए खाते है तो छीलने की तुलना में 332% ज्यादा विटामिन के, 142% ज्यादा विटामिन ए, 115% अधिक विटामिन सी, 20% ज्यादा कैल्शियम और 19% अधिक पोटैशियम मिलता है। यही कारण है कि सेब को छीलने से मना किया जाता है बल्कि ऐसे ही खाने की सलाह दी जाती है। 

2. आम 

गर्मी का मौसम आ गया है और आम मिलना शुरू भी हो गया है। ऐसे में जिस तरीके से सेब को छीलने से मना किया जाता है, उसी तरीके से आम को भी बिना छीले हुए खाने की सलाह दी जाती है। बताया जाता है कि आम के छिलके में मैंगिफेरिन, नॉरथिरियोल और रेस्वेराट्रोल जैसे पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है जिससे आपके शरीर को ढेरो लाभ मिलते है। 

आम के सेवन से हमें फेफड़ें, कोलन, ब्रेस्ट, ब्रेन और रीढ़ की हड्डी के कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में हर कोई को जिसे आम खाने की सलाह दी जाती है। 

3. संतरा

सेब और आम की तरह संतरा भी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। केवल संतरा ही नहीं बल्कि उसका छीलका भी आपके हेल्थ के लिए गुड माना जाता है। वैसे तो संतरा को विटामिन सी का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने और हमें कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में हमारी मदद करता है। 

संतरा के साथ संतरा के छिलके को भी सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें राइबोफ्लेविन, विटामिन B 6, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। 

4. खीरा

अभी गर्मी का सीजन चल रहा है, ऐसे में आम की तरह खीरा भी इस मौसम में खूब पाया जाता है। कई लोग ऐसे है जो खीरा को छीलकर खाते है जिससे उन्हें खीरे के खाने का पूरा फायदा नहीं मिलता है। जिस तरीके से खीरा हमारे लिए फायदेमंद होता है उसी तरीके से खीरे का छिलका भी हमारे सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। खीरा के छिलके में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जिससे हमारा पेट और स्किन सही रहता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन भी पाई जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब