नाश्ते में बस कुछ दिन खा लेना ये चीज, धीरे-धीरे पूरे शरीर की चर्बी होने लगेगी कम

By उस्मान | Published: October 23, 2019 04:12 PM2019-10-23T16:12:54+5:302019-10-23T16:12:54+5:30

लोग ब्रेकफास्ट में पराठा, पूड़ी, ब्रेड आदि का अधिक सेवन करते हैं लेकिन यह सभी चीजें अन्हेल्दी हैं, जो आपके वजन को बढ़ाती हैं।

diet tips for weight loss : include these foods in your breakfast to weight loss fast in Hindi | नाश्ते में बस कुछ दिन खा लेना ये चीज, धीरे-धीरे पूरे शरीर की चर्बी होने लगेगी कम

नाश्ते में बस कुछ दिन खा लेना ये चीज, धीरे-धीरे पूरे शरीर की चर्बी होने लगेगी कम

वजन बढ़ना या मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज, कैंसर, दिल संबंधी रोगों का अधिक खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि मोटापे से पीड़ित लोगों को कोई भी बीमारी होने का ज्यादा खतरा होता है। अगर तमाम कोशिशों के बावजूद आपका मोटापा कम नहीं हो रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके नियमित सेवन से आपका वजन कम होने लगेगा और वो भी मेहनत किये बिना। 

यह चीज कुछ और नहीं फल और सब्जियों का मिक्स सलाद है। अक्सर देखा जाता है कि लोग ब्रेकफास्ट में पराठा, पूड़ी, ब्रेड आदि का अधिक सेवन करते हैं लेकिन यह सभी चीजें अन्हेल्दी हैं, जो आपके वजन को बढ़ाती हैं। अगर आपको वजन कम करना है, तो आपको कल ही से नाश्ते में सलाद खाना शुरू कर देना चाहिए।

आप सोच रहेंगे होंगे कि नाश्ते में सलाद भला कौन खाता है। आपको बता दें कि वजन कम करने वालों को नाश्ते में सलाद खाने की सलाह दी जाती है। नाश्ते में सलाद खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य मिलते हैं। न्यूट्रिशनिश्ट के अनुसार, नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है और आप जो भी सुबह  खाते हैं उससे लंच तक आपका पेट भरा रहता है। 

अगर आप सोच रहे हैं कि सलाद से पेट नहीं भरता है और यह जल्दी पच जाता है, तो आप गलत हैं।आपको अपने सलाद में नट्स, टमाटर, ड्राई फ्रूट्स और  एवोकेडो जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए। सलाद बनाने में आसान है और यह सेहत का भी ध्यान रखता है। सलाद में कई सब्जियां और फल शामिल होते हैं जिससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं।

1) कम कैलोरी होती है

जब तक आप सलाद में तले भुने भोजन का उपयोग नहीं करते, तब तक आप जितना चाहे सलाद का सेवन कर सकते हैं। सलाद कैलोरी में कम होते हैं। और इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। सलाद में फल और गुड फैट जैसे ऑलिव ऑयल और अवाकाडो को शामिल करने से शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

2) फाइबर से भरपूर होता है

इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। फाइबर से कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या दूर होती है। भोजन से पहले उच्च फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से भोजन में कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

3) पोषक तत्वों का खजाना है सलाद

सलाद विटामिन, मिनरल से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए (इम्यूनिटी), विटामिन सी (संक्रमण से बचाव, आयरन अवशोषण, स्वस्थ हड्ड‍ियां, मसूड़ों और त्वचा को रोगों से बचाना), विटामिन के(मजबूत हड्ड‍ियां, जख्मों को भरने और रक्त को गाढ़ा बनाने), जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा कैल्श‍ियम और अन्य पोषक तत्व भी सलाद में होते हैं। 

4) कई रोगों से बच सकते हैं आप

फाइबर से भरपूर सलाद पाचन स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार कर, कैंसर और हृदय रोग जैसे कई रोगों से शरीर की रक्षा करता है। सलाद में मौजूद कच्‍चे फल और सब्जियां में एंटीऑक्‍सीडेंट भी होता है। सलाद को ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍य कारक बनाने के लिए उसमें बस मुट्ठी भर ब्‍लूबेरी और अखरोट को मिलाये। शोधों के अनुसार, कच्‍ची सब्जियों और अच्‍छे फैट (ऑलिव ऑयल) ज्‍यादा लेने वाले लोगों में मृ‍त्‍यु दर कम पाई जाती है। सलाद से लंबे समय तक जीने में मदद मिलती है।  

ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे बनाएं सलाद

सलाद का बेस बनाने के लिए सब्जियों के हरे पत्ते यूज करें। ब्राउन राइस भी बेहतर विकल्प हैं। आप इसमें उबले अंडे मिला सकते हैं। इसके अलावा चिकन और नट्स भी बेहतर विकल्प हैं। सलाद का असली स्वाद ड्रेसिंग से आता है। इसके लिए शहद, मिर्च और क्रीमी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Web Title: diet tips for weight loss : include these foods in your breakfast to weight loss fast in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे