Diet Tips: इम्युनिटी बढ़ाकर रोगों से बचाता है यह सूखा फल, खून की कमी, दुबलापन, थकान, कमजोरी को भी करता है दूर

By उस्मान | Published: May 5, 2020 12:03 PM2020-05-05T12:03:26+5:302020-05-05T12:11:27+5:30

कोरोना से लड़ने के लिए शरीर को अंदर से मजबूत बनाना जरूरी है और यह काम यह फल कर सकता है

Diet tips: eat dry fruit dray grapes to boost immunity power and get rid anemia, weakness, kidney and liver diseases | Diet Tips: इम्युनिटी बढ़ाकर रोगों से बचाता है यह सूखा फल, खून की कमी, दुबलापन, थकान, कमजोरी को भी करता है दूर

Diet Tips: इम्युनिटी बढ़ाकर रोगों से बचाता है यह सूखा फल, खून की कमी, दुबलापन, थकान, कमजोरी को भी करता है दूर

मुनक्का एक ड्राई फ्रूट है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मुनक्का बड़े अंगूरों को सुखाकर बनाई गई किशमिश को कहते हैं। मुनक्का का अधिकतर भाग सुक्रोज और फ्रुक्टोज होता है। इसमें प्रोटीन और कोलेस्ट्रोल की मात्रा बहुत ही कम होती है। इसके सेवन से न सिर्फ हमारे शरीर को कई रोगों से बचाव होता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। 

मुनक्का में मुख्य रूप से जिंक, कैल्शियम, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना एक मुट्ठी किशमिश खाने से आपको जीवनशैली से जुड़ीं कई गंभीर समस्याओं से राहत मिल सकती है।

मुनक्का को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का भंडार कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि इसमें अंगूर की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि लगातार एक हफ्ते तक इसका सेवन करने से आपको शरीर में कई बड़े बदलाव नजर आने लगेंगे। 

1) खून की कमी होगी दूर

मुनक्का आयरन का सबसे बेहतर स्रोत है और शरीर में तेजी से खून बनाने का काम करता है। इसे डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए प्रभावी माना गया है। इसके सेवन से शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

2) दुबले-पतले लोगों के लिए बेहतर विकल्प

मुनक्का खाने के फायदे वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं, मुनक्का में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होता है जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को बिना बढ़ाए वजन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप कुछ मुनाक्कों को दूध में उबालकर और इस दूध का सेवन सुबह-शाम करें। कुछ ही दिनों में आपके वजन में फर्क पड़ना शुरू हो जाएगा।

3) दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

मुनक्के का सेवन करना दिल के लिए फायदेमंद होता है। मुनक्का में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो रक्तचाप को नियमित करने में मददगार होता है। इसके सेवन से हृदय रोगों से आराम भी मिलता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप एक गिलास दूध में कुछ मुनक्का डाल लें और एक चम्मच घी डाल दें। अब इस दूध का सेवन करें ऐसा करने से हृदय रोग दूर होता है।

4) किडनी और लीवर के लिए फायदेमंद

किडनी और लीवर के लिए भी मुनक्का काफी फायदेमंद होता है। यदि आप कुछ मुनक्का के दाने पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो आपकी किडनी और लीवर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और लीवर की सारी गंदगी साफ हो जाती है।

5) याददाश्त बढ़ाने में सहायक

मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से याददाश्त शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। यदि किसी व्यक्ति को भूलने की बीमारी होने लगे तो उसे मुनक्के का सेवन करना चाहिए। यदि नियमित रूप से मुनक्के का सेवन किया जाए तो इससे याददाश्त शक्ति तेज होती है।

6) हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतर चीज

मुनक्के का सेवन करना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को शरीर में कैल्शियम की कमी होती है उन्हें प्रतिदिन पांच से सात मुनक्का खाना चाहिए। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ बोरोन तत्व पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

7) थकान, कमजोरी होगी दूर

मुनक्के का सेवन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खा लें और पानी पी लें। ऐसा रोजाना करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

8) इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने में सहायक

मुनक्के में भरपुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर करने में सहायक है। रोजाना इसके सेवन करने से आपको रोगों से लड़ने में मदद मिल सकती है।

English summary :
Dry grape is a dry fruit which is very beneficial for health. Dry grapes are the raisins made by drying large grapes. The majority of the dry grapes are sucrose and fructose. It contains very little amount of protein and cholesterol. Consuming it not only protects our body from many diseases.


Web Title: Diet tips: eat dry fruit dray grapes to boost immunity power and get rid anemia, weakness, kidney and liver diseases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे