लाइव न्यूज़ :

Diabetes Diet : शुगर के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी हैं ये 5 फल, ब्लड शुगर कम करके बढ़ाते हैं इंसुलिन

By उस्मान | Updated: November 9, 2019 10:38 IST

इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और कोशिकाओं को ऊर्जा में बदलने के लिए आवश्यक है। यदि इंसुलिन ऐसा नहीं कर पाता है, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे हृदय, आंख, नसों, गुर्दे और पैरों में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

Open in App

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति का शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, या उत्पादित इंसुलिन कोशिकाओं द्वारा खारिज कर दिया जाता है। इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और कोशिकाओं को ऊर्जा में बदलने के लिए आवश्यक है। यदि इंसुलिन ऐसा नहीं कर पाता है, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे हृदय, आंख, नसों, गुर्दे और पैरों में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

डायबिटीज की समस्या में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना जरूरी रहता है। डायबिटीज के मरीजों को फल, सब्जियां और साबुत अनाज का खूब सेवन करना चाहिए. उन्हें रेड मीट व मीठे पदार्थों का कम सेवन कर देना चाहिए। 

जर्नल ऑफ दी अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में फलों का बहुत बड़ा रोल है। नियमित दवाई लेने के साथ कुछ फलों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

अध्ययन से पता चलता है कि फल ब्लड में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोगों को सेब, संतरा, अमरूद, नाशपाती, बेरी और आड़ू जैसे फलों का खूब सेवन करना चाहिए। फल इंसुलिन सेंस्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 

1) अमरूदसर्दियों के सीजन में अमरूद काफी मिलता है। इसमें विटामिन सी के साथ काफी मात्रा में फाइबर भी होता है। डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को नाश्ते के बाद एक अमरूद जरूर खाना चाहिए। अमरूद की जेली बना कर भी खा सकते हैं। यह काफी टेस्टी होती है। अमरूद की चटनी भी बनती है। अमरूद एक ऐसा फल है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के साथ वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।

2) सेबसेब का रोजाना सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें हर जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। आप सेब का जूस भी पी सकते हैं। सेब खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि उन पर वैक्स की कोटिंग नहीं की गई हो।आजकल बाजार में वैक्स कोटिंग वाले सेब की भरमार है। इसलिए थोड़ा भी इसका संदेह हो तो छिलका उतार कर सेब खाएं। शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए एक सेब रोज दोपहर के बाद खाना चाहिए।

3) नाशपातीडायबिटीज के रोगियों के लिए नाशपाती बहुत फायदेमंद माना गया है। इसे भी नाश्ते के बाद खाया जा सकता है। नियमित तौर पर नाशपाती खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।

4) संतरासंतरा भी डायबिटीज के रोगियों के लिए बढ़िया है। सीजन में यह फल जरूर खाना चाहिए। इसका जूस भी पी सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हो, उन्हें यह खाने से बचना चाहिए। कई बार खट्टा संतरा खाने से गैस की समस्या हो जाती है।

5) बेरीअध्ययन से पता चलता है कि बेरी जैसे फलों को ब्लड में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोगों को इन फलों का खूब सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बेरी इंसुलिन सेंस्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करते समय अपना काम ठीक से करने में मदद करता है। इसके अलावा, बेरी में फाइबर में होते हैं, जो शरीर में भोजन को ठीक से पचाने में मदद करता है। नैचुरल शुगर होने के बावजूद, बेरी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका अर्थ है कि वे मधुमेह वाले लोगों के लिए उपयुक्त हैं।

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत