लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में बुरा हाल, पिछले 30 दिन में हर 10 में से 8 घर में एक या अधिक लोगों को वायरल बुखार और कोविड, देखें आंकड़े

By भाषा | Updated: August 18, 2022 21:42 IST

‘लोकल सर्कल्स’ की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 54 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके परिवार के कम से कम दो सदस्यों को पिछले 30 दिन के दौरान बुखार, बहती नाक, खांसी, सरदर्द, शरीर में दर्द और अन्य लक्षण थे।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वेक्षण में भाग लेने वालों में से 63 प्रतिशत पुरुष और 37 प्रतिशत महिलाएं थीं। परिवार के चार या उससे अधिक सदस्यों को वायरल बुखार के लक्षण थे। पिछले साल इसी दौरान, केवल 42 फीसदी घरों में एक या उससे अधिक लोगों को वायरल बुखार के लक्षण थे।

नई दिल्लीः दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हर दस में से आठ घर में, पिछले 30 दिन के दौरान एक या अधिक लोगों में वायरल बुखार के लक्षण देखे गए। एक ऑनलाइन मंच द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आयी। इस सर्वेक्षण में दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के 11 हजार से ज्यादा निवासियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में से 63 प्रतिशत पुरुष और 37 प्रतिशत महिलाएं थीं। ‘लोकल सर्कल्स’ की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 54 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके परिवार के कम से कम दो सदस्यों को पिछले 30 दिन के दौरान बुखार, बहती नाक, खांसी, सरदर्द, शरीर में दर्द और अन्य लक्षण थे।

इसके अलावा 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके परिवार के चार या उससे अधिक सदस्यों को वायरल बुखार के लक्षण थे। इन आंकड़ों की तुलना में, पिछले साल इसी दौरान, केवल 42 फीसदी घरों में एक या उससे अधिक लोगों को वायरल बुखार के लक्षण थे।

ऐसी आशंका है कि इस साल कोरोना वायरस के कारण अधिक लोगों को बुखार हुआ। ऑनलाइन मंच ने यह भी कहा कि ज्यादातर मामलों में लोगों ने कोविड या वायरल बुखार की जांच के लिए घर पर किट मंगाना उचित समझा। दिल्ली में पिछले दो सप्ताह के दौरान कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्लीNCRदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत