लाइव न्यूज़ :

छह घंटे की नींद, पानी, भोजन और व्यायाम से मैंने जीवन में बड़ा बदलाव?, अमित शाह ने कहा- 4.5 वर्षों में मैं सभी एलोपैथिक दवाओं से मुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2025 11:51 IST

मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, खेलो इंडिया, ‘फिट इंडिया’ और पेयजल एवं शौचालय जैसी अन्य योजनाएं सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य बजट 2014 में 37,000 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवा की समग्र प्रणाली बनाने के लिए काम किया है।सही मात्रा में नींद, शुद्ध पानी, भोजन और व्यायाम से मैंने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने समुचित नींद, खान-पान पर ध्यान देकर तथा नियमित व्यायाम सुनिश्चित करके अपने स्वास्थ्य और कार्य करने की क्षमता में बहुत बड़ा बदलाव देखा है। शाह ने विश्व यकृत दिवस पर यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं से अच्छे स्वास्थ्य के लिए दो घंटे शारीरिक व्यायाम और छह घंटे की नींद लेने की अपील की । उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘मई 2019 से अब तक मैंने अपने अंदर बहुत बड़ा बदलाव देखा है।

सही मात्रा में नींद, शुद्ध पानी, भोजन और व्यायाम से मैंने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। पिछले 4.5 वर्षों में मैं सभी एलोपैथिक दवाओं से मुक्त हो गया हूं।" शाह ने कहा कि इससे उनकी काम करने, सोचने और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हुआ है। मंत्री ने आईएलबीएस में एकीकृत लिवर पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया और संस्थान में यकृत स्वास्थ्य विषय पर आयोजित ‘कार्टून गैलरी’ का अवलोकन भी किया। शाह ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘‘मुझे कार्टून पसंद हैं, जिनमें मुझ पर आधारित कार्टून भी शामिल हैं।’’

उन्होंने यकृत स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस गैलरी और संस्थान की अन्य पहलों के लिए आईएलबीएस के निदेशक डॉ एस सरीन की सराहना की। गृह मंत्री ने औद्योगिक घरानों से यकृत स्वास्थ्य के महत्व का प्रचार करने तथा यकृत के उपचार और अनुसंधान के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों को सहयोग देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, खेलो इंडिया, ‘फिट इंडिया’ और पेयजल एवं शौचालय जैसी अन्य योजनाएं सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हैं। शाह ने कहा कि सरकार का स्वास्थ्य बजट 2014 में 37,000 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में स्वास्थ्य सेवा की समग्र प्रणाली बनाने के लिए काम किया है

टॅग्स :अमित शाहभारत सरकारनरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत