लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: भारत में धीमी हुई कोरोना का रफ्तार; पिछले 24 घंटे में 6,660 मरीज, 9,000 से अधिक लोग ठीक

By अंजली चौहान | Updated: April 25, 2023 11:51 IST

पिछले 24 घंटों में कुल 24 मौतें दर्ज की गई हैं। पंजाब में चार, दिल्ली में तीन, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में दो-दो और बिहार, हरियाणा, राजस्थान और तमिलनाडु में एक-एक मौतें दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,660 नए मामले आए कोरोना वायरस के मामले अब देश में 63,380 हो गए हैंपिछले दिनों के मुकाबले अब देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है

Covid-19 Update: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 6,660 नए मामले सामने आए हैं।

जबकि 9,213 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ भारत में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को दैनिक कोविड-19 मामलों की संख्या में कमी देखी गई। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 63,380 पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 3.52% बताई गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.42% आंकी गई।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में कुल 24 मौतें दर्ज की गई हैं। पंजाब में चार, दिल्ली में तीन, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में दो-दो और बिहार, हरियाणा, राजस्थान और तमिलनाडु में एक-एक मौतें दर्ज की गई है।

वहीं, सबसे अधिक केरल में नौ मौतें दर्ज की गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हो गई और मृत्यु दर 1.18% है। 63,380 सक्रिय मामले हैं। 

बता दें कि देश में कोरोना से लड़ने के लिए लोगों को वैक्सीन की डोज भी लगाई जा रही है। देश में अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा की डोज दी जा चुकी है।

 102.74 करोड़ से अधिक लोगों को पहली डोज लगी है। 95.करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही 22.72 करोड़ लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम