लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना के नए स्वरूप से खतरा कम, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत, शीर्ष अधिकारी ने कहा-वायरस के एक्सबीबी 1.16 स्वरूप का प्रसार हो सकता है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2023 20:39 IST

Covid-19: देश में दैनिक संक्रमण दर 6.12 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.45 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के कारण अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4.47 करोड़ है। 

Open in App
ठळक मुद्देमरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना भी कम है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।वायरस के एक्सबीबी 1.16 स्वरूप का प्रसार भी हो सकता है। महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है।

Covid-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के नए स्वरूप से खतरा कम है और इसके कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना भी कम है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस में उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) के कारण इसके नये-नये स्वरूप सामने आ रहे हैं। अब यह एक नया स्वरूप सामने आया है...। इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ेगी क्योंकि इससे जुड़ा खतरा बहुत कम है।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को प्रयोगशाला में पृथक किया गया है और इसका अध्ययन भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नये स्वरूप से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 के नये मामलों के बढ़ने का कारण वायरस के एक्सबीबी 1.16 स्वरूप का प्रसार भी हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्तन किये गये आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के 3,641 नये मामले सामने आये हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है।

कोविड-19 संक्रमण से महाराष्ट्र में तीन और चार राज्यों- दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान और केरल- में एक-एक मरीजों की मौत हो जाने के कारण देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है। मृतकों में वे चार मरीज भी शामिल हैं।

जिनके बारे में आंकड़ा केरल सरकार ने मिलान के बाद जारी किया है। देश में दैनिक संक्रमण दर 6.12 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.45 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के कारण अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4.47 करोड़ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम