लाइव न्यूज़ :

टीके से बांझपन का खतरा, बाद में मास्क पहनना जरूरी नहीं, ठीक हुए मरीज भी लगवा सकते हैं टीका? जानें टीके से जुड़ीं 6 बातों की सच्चाई

By उस्मान | Updated: January 22, 2021 11:45 IST

भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया है और इसके बाद से टीकों को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं, जानिये क्या है सच्चाई

Open in App
ठळक मुद्देटीकाकरण के दौरान अफवाहों का दौर शुरू जानिये किन लोगों को टीका नहीं लगवाना चाहिएठीक हुए मरीज भी लगवा सकते हैं क्या टीका

भारत ने कोविड-19 के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो गया है. लाखों हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वायरस के खिलाफ टीका लगाया जा रहा है। हालांकि लोगों में टीकों की सुरक्षा और प्रभावकारिता को लेकर अभी भी झिझक बनी हुई है।

देश में दो टीकों कोविशिल्ड और कोवाक्सिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन्हें लेकर लोगों में कई अफवाहें और मिथक भी हैं जिनके कारण लोग अपने शॉट्स नहीं ले रहे हैं। हम आपको टीके और उससे जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब दे रहे हैं जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए।

क्या टीका लगवाना जरूरी है?

टीकाकरण के पहले चरण में, सरकार का लक्ष्य लगभग 30 करोड़ नागरिकों को टीका लगाना है, जिसमें स्वास्थ्य वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल से ऊपर के लोग शामिल हैं. हालांकि टीका लगवाना स्वैच्छिक है। सरकार की सलाह है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाएं।

क्या टीका लगाने से बांझपन का खतरा है ?

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि कोविड-19 - कोविशिल्ड और कोवाक्सिन लेने के बाद महिलाओं या पुरुषों में बांझपन का खतरा हो सकता है।

क्या एलर्जी होने की स्थिति में टीके लगवा सकते हैं?

यदि आमतौर पर किसी को एलर्जी का इतिहास हो तो वैक्सीन लेना उचित नहीं है। दोनों कंपनियों ने एलर्जी के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने कहा है कि एलर्जी के इतिहास वाले व्यक्तियों को टीका प्राप्त करने से पहले टीकाकरण टीम को इसके बारे में सूचित करना चाहिए।

क्या गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को टीका लगवाना चाहिए ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह सलाह देने के लिए कहा है कि चूंकि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं किसी कोविड-19 वैक्सीन ट्रायल का हिस्सा नहीं रही हैं, इसलिए उन्हें टीका नहीं लगवाना चाहिए. 

क्या वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद मास्क पहनना आवश्यक है?

हाँ, यह आवश्यक है। COVID-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद आमतौर पर एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है। पहली खुराक दिए जाने के चार सप्ताह बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी और व्यक्तियों को पूरा कार्यक्रम पूरा करने की आवश्यकता है।

 

जिन्हें पहले कोरोना था, क्या उन्हें टीका लगवाना चाहिए?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि सक्रिय कोरोनावायरस संक्रमण वाले लोगों को ठीक होने के बाद चार-आठ सप्ताह तक टीकाकरण में देरी करनी चाहिए, जबकि संक्रमण के पूर्व इतिहास वाले लोगों को प्रतिरक्षा में सुधार के लिए टीका लेने की सलाह दी जाती है।

देश में कोविड-19 के 14,545 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 14,545 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,25,428 हो गए, जिनमें से 1,02,83,708 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 163 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,53,032 हो गई। 

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,02,83,708 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.78 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीन दिन से दो लाख से कम बनी हुई है। अभी 1,88,688 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.78  प्रतिशत है। 

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 21 जनवरी तक कुल 19,01,48,024 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,00,242 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब