Coronavirus: कोरोना से बचने के लिए 1000 रुपये का महंगा मास्क खरीदने से बचें, 50 रुपये में घर पर इस तरीके से बनाएं 100 मास्क

By उस्मान | Published: March 7, 2020 10:43 AM2020-03-07T10:43:26+5:302020-03-07T11:23:55+5:30

Coronavirus precautions: महंगे फेस मास्क खरीदने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि फेस मास्क सिर्फ एक दिन के लिए ही होता है

Coronavirus precautions: Home remedies to making face mask at home, homemade face mask, best face mask for covid-19 | Coronavirus: कोरोना से बचने के लिए 1000 रुपये का महंगा मास्क खरीदने से बचें, 50 रुपये में घर पर इस तरीके से बनाएं 100 मास्क

Coronavirus: कोरोना से बचने के लिए 1000 रुपये का महंगा मास्क खरीदने से बचें, 50 रुपये में घर पर इस तरीके से बनाएं 100 मास्क

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 31 हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में 18, आगरा में 6, जयपुर में 2, केरल में 3, तेलंगाना में 1 और छत्तीसगढ़ में 1 मामला है। केरल के तीनों मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। 

चीन के इस घातक वायरस से दुनियाभर में 3,497 लोगों की मौत हो गई है जिसमें सबसे ज्यादा चीन में 3,070 मौत हुईं। इसके बाद इटली 197 और ईरान 124 मौत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है। मौत के इस वायरस से दुनियाभर में 102,237 लोग प्रभावित हैं। 

जैसे-जैसे कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है वैसे ही दुनियाभर में फेस मास्क और सैनिटाइजर की मांग बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि भारत में अधिकतर मेडिकल स्टोर पर मास्क नहीं मिल रहे हैं। अगर मिल भी रहे हैं, तो उनकी कीमत दस गुना वसूली जा रही है। जाहिर है किसी गरीब के लिए इसे खरीदना अब आसान नहीं रह गया है। 

खैर, अगर आपको मास्क नहीं मिल रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सुशांत स्कूल ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज की निदेशक डॉक्टर मोनिका चैधरी  आपको मास्क बनाने का एक आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं जिसमें आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं पड़ेंगे। 

घर पर ऐसे बनाएं फेस मास्क

- घर पर फेस मास्क बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत है। 
- पहला बड़े वाला टिश्यू पेपर का डिब्बा और रबर बैंड का पैकेट। 
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक टिश्यू पेपर लें। 
- इसके बाद उसे ऊपर से नीचे की तरह ऐसे फोल्ड करें जैसे आप बचपन में कागज का पंखा बनाने के लिए मोड़ते थे। 
- इसके टिश्यू पेपर के दोनों किनारों को थोड़ा-थोड़ा मोड़ लें और उसमें रबर बैंड लगा दें। 
- इसके बाद किनारों पर स्टेपल पिन लगा दें। 
- आपका मास्क तैयार है और आप इसे ज्यादा समय तक न पहनें। 
- इसे उतारने के बाद कहीं भी नहीं फेंकें बल्कि इसका सही से निपटान करें। 

फेस मास्क से जुड़ीं इन बातों का रखें ध्यान

मेडिकल स्टोर और अमेज़न व फ्लिप्कार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफोर्म पर कई प्रकार के फेस मास्क बेचे जा रहे हैं। इनमें मेडिकल-ग्रेड पेपर से बने मास्क, सजावटी पेपर मास्क, पॉलीयूरेथेन पित्त मास्क, धोने योग्य कपड़े का मास्क और एलर्जी मास्क। लेकिन सवाल यह है कि क्या सभी तरह के मास्क कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं? 

नाक और मुंह को करें कवर
मास्क को केवल नाक के ऊपर पहना जाता है ठोड़ी के नीचे नहीं और न सिर्फ मुंह पर। ऐसा करने से नाक खुली रहती है और हवा पास होती रहती है। बेहतर मास्क भी गलत तरीके से पहनने पर सुरक्षा नहीं करता है। 

बार-बार मास्क न उतारें
कई लोग मास्क को बार-बार उतारकर डेस्क, फर्श, टेबल या किसी सतह पर रख देते हैं। आपको बता दें कि वायरस सतह से फैलता है। ऐसा करने से आपका मास्क दूषित हो सकता है। 

बार-बार मास्क को छूने से बचें
बार-बार मोबाइल फोन, आईपैड, कीपैड या अन्य गैजेट को छूने के बाद मास्क को छूने से भी वो दूषित हो सकता है। इसलिए आपको बार-बार मास्क को छूने से बचना चाहिए। 

सिर्फ एक दिन एक मास्क पहनें
एक्सपर्ट मानते हैं कि किसी भी तरह का मास्क केवल एक दिन ही सुरक्षा दे सकता है क्योंकि इसमें मिट्टी के कण जाने से दूषित होने का खतरा होता है। आप जितने दिनों तक एक मास्क को पहनकर रखेंगे, वो उतना ही अधिक संक्रामक होता रहेगा। एक फेस मास्क को कभी भी एक दिन से अधिक समय तक नहीं पहनना चाहिए। 

सही तरीके से करें निपटान
इस्तेमाल किये हुए मास्क को आपको कहीं भी नहीं फेंकना चाहिए। संभव है उसमें किसी तरह का वायरस हो जो दूसरों को प्रभावित कर सकता है। इसका निपटान सही तरह करना चाहिए। 

बात करते समय मुंह से नीचे न करें
बातचीत या खाने के दौरान मास्क को ठोड़ी के नीचे खींचना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है।

Web Title: Coronavirus precautions: Home remedies to making face mask at home, homemade face mask, best face mask for covid-19

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे