लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: क्या शराब पीने से गले में ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस ?

By उस्मान | Updated: May 1, 2020 15:52 IST

शराब से बना सैनिटाइजार हाथों पर कोरोना वायरस को मार सकता है, तो शराब कोरोना को गले में क्यों नहीं मार सकती? 

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस के एक विधायक ने दावा किया है कि शराब पीने से कोरोना वायरस को गले में ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने इसके पीछे यह तर्क दिया है कि जब शराब से बना सैनिटाइजार हाथों पर कोरोना वायरस को मार सकता है, तो शराब कोरोना को गले में क्यों नहीं मार सकती? 

इस बात को उन्होंने बेहद गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है और राज्य शराब की दुकानों को खोलने की मांग की है। इस नेता का नाम भरत सिंह कुंदनपुर है जो एक विधायक हैं। 

उन्होंने दलील दी कि जब शराब से हाथों पर कोरोना वायरस के विषाणु मर सकते हैं तो यह शराब पीने वालों के गले से भी विषाणु को खत्म कर देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों को खोलने का यह कदम न केवल नकली शराब पीने वाले शराबियों को मरने से बचाएगा। 

नेता का बयान आने से पहले भी इस तरह की कई खबरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि शराब पीने से कोरोना खत्म हो सकता है। अब सवाल यह है कि क्या वाकई शराब पीने से कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा? 

WHO का क्या है कहना

इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने का खतरासीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन  का कहना है कि शराब पीने से कोविड-19 का जोखिम बढ़ सकता है और इसे बदतर बना सकता है। डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि शराब के सेवन से इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है, जोकि इस दौरान सबसे बड़ी समस्या है। 

गैर-संचारी रोगों का खतराशराब का सेवन न केवल इम्युनिटी सिस्टम कमजोर करता है बल्कि कई संचारी और गैर-संचारी रोगों से भी जुड़ा है, जो किसी कोरोना से पीड़ित व्यक्ति के लिए और अधिक गंभीर बना सकता है। 

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतराशराब के सेवन से कई मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। खासकर ऐसे देशों में जहां लॉकडाउन लागू है। ऐसे देशों में शराब हिंसा का कारण बन सकती है।

मौत का खतराडब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसमें मृत्यु भी शामिल है, खासकर अगर इसमें मेथनॉल की मिलावट हो। एक साल में लगभग 3 मिलियन मौतें शराब की खपत के कारण होती हैं। 

शराब की जगह इन नियमों का करें पालन

- अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए स्वस्थ चीजें खाएं।- शराब और मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें।- धूम्रपान न करें। यह वायरस के लक्षणों को बढ़ा सकता है और आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है।- दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।- यदि आप बाहर जा रहे हैं, तो दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।- घर में रहकर डांस, योग करें।- घर से काम करने वाले लोगों को एक ही स्थिति में बहुत अधिक समय तक नहीं बैठना चाहिए।- हर 30 मिनट में 3 मिनट का ब्रेक लें।- अपने मन को संकट से निकालें, संगीत सुनें, किताब पढ़ें या कोई खेल खेलें। 

कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस ने अब तक 2 लाख, 34 हजार से ज्यादा लोगों को मौत के घात उतार दिया है और 33 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया। यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। 

कोरोना का कोई इलाज नहीं है और इससे बचने के लिए आपको संक्रमित से दूर रहना चाहिए। बताया जा रहा है कि यह वायरस कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों का ज्यादा प्रभावित कर रहा है। यानी ऐसे लोग जिनके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब