लाइव न्यूज़ :

लंबे समय से सर्दी खासी से परेशान हैं, चक्र फूल से बनी चाय परेशानी करेगी दूर, बढ़ाएगी शरीर की इम्यूनिटी

By प्रिया कुमारी | Updated: June 26, 2020 14:46 IST

बारिश के मौसम में सर्दी खासी होना आम बात है लेकिन लंबे समय से सर्दी खासी से परेशान है तो प्राकृतिक तरीके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलंबे समय से सर्दी खासी से अगर परेशान है तो करें ये उपाय। चक्री फूल स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है।

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ते जा रहा है। लगभग 4 महीने से कोरोना ने पूरी दुनिया में तहलका मचा के रख दिया है। इस बीमारी से लड़ने के लिए अभीतक कोई भी दवाई भी नहीं आई है। ऐसे में हमारे पास केवल शरीर को मजबूत बनाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता। ऐसे में  इम्यून सिस्टम वीक होना बेहद महत्वपूर्ण है। सर्दी, जुकाम या फ्लू अगर इन लक्षणों से भी पता चलता है कि आपका शरीर कमजोर है। हालांकि इसके लिए आप दवाई ले सकते हैं, लेकिन इससे अच्छा होगा कि आप घरेलू उपचार और प्राकृतिक मदद भी ले सकते हैं। 

अदरक की चाय से लेकर हल्दी वाले दूध तक, बीमार होने पर हम सभी आजमाए हुए नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। एक और मसाला है जो फ्लू जैसे लक्षण होने पर उन्हें ठीक करने में बेहद कारगर साबित होता है और वो है चक्र फूल, जिसे अंग्रेजी भाषा में स्टार ऐनिज कहते हैं।

विटामिन से भरपूर स्टार ऐनिज तारे के आकार के स्टार ऐनिज को अक्सर प्राकृतिक चिकित्सा के रूप में जाना जाता है। इसमे अधिक मात्रा में विटमिन ए और सी पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर में संक्रमण को ठीक करने और उससे लड़ने में बेहद मददगार साबित होते हैं।चक्र फूल में पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा विशेष रूप से सर्दी में सुखदायक प्रभाव देती है।   

चक्र फूल के लाभस्थानीय रूप से चक्र फूल के रूप में जानें जाने वाले इस मसाले को आपके शरीर के लिए किसी सुपर फूड से कम नहीं माना जा सकता है क्योंकि ये ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ से भरा हुआ है और प्राकृतिक रूप से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। वेलनेस एंड लाइफस्टाइल कोच, ल्यूक कॉटिन्हो ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने इसके गुणों के बारे में बताया था। शायद आपको ये बात पता हो कि बहुत सारी खांसी की दवाईयों के साथ-साथ  टेमीफ्लू सहित फ्लू ड्रग्स में चक्र फूल मुख्य घटक होता है। इसके अलावा भी इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ये चक्री शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

सर्दी से लड़ने के लिए लाभदायक

इस चक्री में मुख्य सक्रिय तत्व में से दो थाइमोल, टेरपिनोल, सर्दी, खांसी और किसी भी प्रकार की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं। इस मसाले के एंटीवायरल गुणों पर अभी भी अध्ययन चल रहा है सांस संमंधी परेशानियों से लड़ने में प्रभावी हो सकता है। 

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से से भरपूर 

विषैले पदार्थ से लड़ने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के चक्र फूल बेहद लाभकारी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट, दोनों ही चक्र फूल में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।चक्र फूल में एंटीबैक्टीरियल और माइक्रोब फाइटिंग गुण भी पाए जाते हैं। इससे हेल्दी मसाला के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब