लाइव न्यूज़ :

Cancer In India: खैनी और तंबाकू जल्द छोड़ो, 26 प्रतिशत मरीजों को सिर और गर्दन में ट्यूमर कैंसर, 1869 पर रिसर्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2024 17:50 IST

Cancer In India: कैंसर मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि भारत में विशेष रूप से युवाओं में सिर और गर्दन के कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवजह तंबाकू के बढ़ते सेवन और ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी)’ संक्रमण है।तम्बाकू का सेवन करते पाए गए हैं, चाहे धूम्रपान हो या खैनी चबाना। रोकथाम योग्य कैंसर है जिसे जीवनशैली में बदलाव करके रोका जा सकता है।

Cancer In India: भारत में कैंसर के करीब 26 प्रतिशत मरीजों को सिर और गर्दन में ट्यूमर (कैंसर) है तथा ऐसे मामलों में वृद्धि ही हो रही है। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है। शनिवार को विश्व सिर और गला कैंसर दिवस पर यह अध्ययन जारी किया गया। देश के 1869 कैंसर मरीजों पर यह अध्ययन किया गया है। दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी संगठन ‘कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन’ ने एक मार्च से 30 जून तक अपने हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कॉल से डेटा एकत्र करके यह अध्ययन किया। कैंसर मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि भारत में विशेष रूप से युवाओं में सिर और गर्दन के कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसकी वजह तंबाकू के बढ़ते सेवन और ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी)’ संक्रमण है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘लगभग 80-90 प्रतिशत मौखिक कैंसर के रोगी किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करते पाए गए हैं, चाहे वह धूम्रपान हो या खैनी चबाना। अन्य कैंसरों के विपरीत सिर और गर्दन के अधिकांश कैंसर रोके जा सकते हैं, जिसका कारण अज्ञात है। यह एक रोकथाम योग्य कैंसर है जिसे जीवनशैली में बदलाव करके रोका जा सकता है।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘तंबाकू छोड़ने के लिए जागरूकता बढ़ाने और रोग का शीघ्र पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच कराने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर के लगभग दो तिहाई मामलों का पता देर से चलता है, जिसकी वजह संभवतः उचित जांच नहीं कराया जाना है। गुप्ता ने कहा कि कैंसर मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य शिक्षा और प्रारंभिक पहचान के माध्यम से व्यक्तियों और समुदायों में कैंसर के मामलों और प्रभाव को कम करना है।

टॅग्स :कैंसरदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम