लाइव न्यूज़ :

इस महिला ने 4 घंटे 20 मिनट 'प्लैंक एक्सरसाइज' करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें इस एक्सरसाइज के फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: May 31, 2019 14:12 IST

इस एक्सरसाइज में बाजुओं के भरोसे अपने पूरे शरीर को हवा में उठाया जाता है। ये एक्सरसाइज कई तरीके से की जा सकती है। मगर हर पोजीशन में वजन बाजुओं पर ही आता है।

Open in App

जब भी फिटनेस और एक्सरसाइज संबंधी रिकॉर्ड बनाने की बात आती है तो पुरुषों का नाम लिस्ट के टॉप पर होता है। लेकिन इस परंपरा को हाल ही में कनाडा की एक महिला ने तोड़ दिया है। इस महिला ने प्लेन एक्सरसाइज में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। लगातार 4 घंटे 20 मिनट तक यह महिला इस एक्सरसाइज को करती हुई सभी लोगों को पीछे कर चुकी है।

डाना ग्लोवाका नाम की कनाडा की इस महिला को इन्स्टाग्राम पर अपनी फिटनेस के लिए जाना जाता है। डाना के इन्स्टाग्राम पर 8 हजार से भी अधिक फॉलोवर्स हैं। मुमकिन है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद अब दुनिया में और भी लोग डाना को जानने लगेंगे। डाना द्वारा बनाया गया ये रिकॉर्ड पिछले रिकॉर्ड से करीब एक घंटा अधिक का रहा है। डाना के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किलों भरा होगा।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर डाना बेहद खुश हैं और इसके लिए अपने भाई का शुक्रिया अदा करती हैं। मीडिया से बात करते हुए दाना ने बताया कि पहले बार जब उन्होंने प्लैंक एक्सरसाइज की थी तो वे केवल 4 मिनट के कलिए ही इसे कंटीन्यू कर पाई थीं। मगर आज उन्होंने पूरे 4 घंटे 20 मिनट का रिकॉर्ड सेट किया है। उन्हें खुद पर गर्व है। 

क्या है प्लैंक एक्सरसाइज?

प्लैंक एक खास तरह की आरम एक्सरसाइज है जो पेट की मसल्स को मजबूत करने का काम करती है। ये अकेली एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने पर पेट और लगभग पूरे शरीर पर इसका सर देखने को मिलता है। ये बॉडी के कई अंगों के शेप को मेनटेन करने का काम करती है। पेट की चर्बी कम करने में भी मददगार है।

इस एक्सरसाइज में बाजुओं के भरोसे अपने पूरे शरीर को हवा में उठाया जाता है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं। ये एक्सरसाइज कई तरीके से की जा सकती है। मगर हर पोजीशन में वजन बाजुओं पर ही आता है। फ्रंट प्लैंक, साइड प्लैंक, वेटेड प्लैंक, वन लेग प्लैंक, बॉल प्लैंक आदि इसके प्रकार हैं।

यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट्स का दावा! एक हफ्ते में 4.5, एक महीने में 14 किलो वजन कम कर सकती है Military Diet

जानिए प्लैंक एक्सरसाइज के 4 फायदे:

1) मसल्स को मजबूत बनाए

बॉडी के मसल्स को मजबूत बनाने के लिए फिटनेस ट्रेनर सिट-आपस और क्रंचेस करने की सलाह देते हैं, मगर इस सबसे बढ़कर अच्छे और फास्ट रिजल्ट प्लैंक एक्सरसाइज से मिलते हैं

2) शरीर में आता है बैलेंस

अगर आपका मकसद फिट बॉडी पाना है और उसके लिए एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं तो बेस्ट रिजल्ट के लिए शरीर में बैलेंस होना जरूरी है। प्लैंक एक्सरसाइज बैलेंस बनाना ही सिखाती है

3) टोंड बटक्स

बटक्स को शेप देने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज की जाती है लेकिन उन्हें टोंड बनाए रखने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करें। बेस्ट रिजल्ट हासिल होंगे

4) कमर को मजबूती मिलती है

पहले से कमर संबंधी कोई दिक्काक्त है या फिर अधिक जिम करने से कमर में खिंचाव आ गयाहै तो रूटीन एक्सरसाइज में प्लैंक एक्सरसाइज जरूर शामिल करनी चाहिए। ये कमर के मसल्स को मजबूत बनाती है

टॅग्स :गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब