लाइव न्यूज़ :

लौकी के छिलकों को फेंकने की ना करें कभी गलती, इसके 3 चमत्कारी फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान, आज से ही इस्तेमाल करना करे दें शुरू

By आजाद खान | Updated: June 1, 2022 17:25 IST

जानकारों के अनुसार, गैस, पाइल्स और शरीर की जलन को दूर करने की क्षमता लौकी के छिलके में पाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देलौकी के छिलके सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं। इससे आपकी कई बीमारियां भी दूर हो सकती है। लौकी के छिलके का तासीर ठंडा होता है जिससे इसे काफी ठंडक मिलता है।

Home Remedies For Piles: जिस तरीके से लौकी की सब्जी सेहत के लिए लाभकारी होती है, वैसे ही लौकी के छिलके भी शरीर को बहुत ही फायदा पहुंचाता है। लौकी के छिलके में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके इस्तेमाल से हमारी शरीर को ढेरो फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, आयरन, जिंक, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यही कारण है कि लौकी के छिलके को फेकने के बजाय उसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आइए यह जानने की कोशिश करते हैं कि लौकी के छिलके के सेवन से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते है। 

लौकी के छिलके से मिलने वाले फायदे (Bottle Gourd Peel Benefits)

वैसे तो लौकी के छिलके के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं, लेकिन जो खास फायदा है वह यह है कि इससे आपकी गैस, पाइल्स और शरीर की जलन दूर होती है। यही नहीं इससे मोटापे भी कम किया जा सकता है। ऐसे में आइए इसके और फायदे के बारे में जानते है। 

1. गैस की परेशानी को करता है दूर (Bottle Gourd Peel Remove Gas)

लौकी के छिलके में यह देखा गया है कि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाई जाती है जो हमारे पेट में बनने वाली गैस और कब्ज से लड़ने में हमारी मदद करती है। यही कारण है कि इसे फेकने के बजाय उपयोग करने की सलाह दी जाती है। 

2. पाइल्स से मिलता है छुटकारा (Bottle Gourd Peel Cures Piles)

अगर आपको पाइल्स की समस्या है और आप लाख जतन कर लिए है फिर यह ठीक नहीं हो रहा है। ऐसे में आप लौकी के छिलके को इस्तेमाल करें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले छिलकों को जमा करें और उसे सूखा दें। इसके बाद उसका चूरण बनाकर हर रोज ताजे पाने में पीने की आदत डाल लें। इसमें भी आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

3. जलन से दिलाता है राहत (Bottle Gourd Peel Reduce Body Burning)

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों के पैरों के तलवे और हथेलियों में जलन की शिकायत होती है, उनके लिए लौकी के छिलके काफी गुणकारी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका तासीर काफी ठंडा होता है और इससे आप इन परेशानियों में काफी आराम मिलेगा। लौकी के छिलके के आप चाहे तो जूस भी बनाकर पी सकते है या आप इसका लेप बनाकर इसे प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत राहत मिलेगी। 

3. वजन करता है कम (Bottle Gourd Peel Control Weight Gain)

जानकारों का कहना है कि जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है, उन्हें लौकी के छिलके सहित जूस बनाकर पीना चाहिए। इससे वे अपने वेट गेन को कंट्रोल कर पाएगे। आपको बता दें कि लौकी में कैलोरी नाम मात्र के लिए होती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब