लाइव न्यूज़ :

BJP Manifesto 2019: 'आयुष्मान भारत योजना' को आगे बढ़ाएगी भाजपा, अब इन लोगों को भी मिलेगा फ्री इलाज

By उस्मान | Updated: April 8, 2019 16:56 IST

BJP Manifesto 2019: मिशन इंद्रधनुष के जरिए हर गर्भवती महिला को टीकाकरण मिलने की संपूर्ण व्‍यवस्‍था की जाएगी। इसके अलावा भाजपा ने अपने संकल्‍प पत्र में 2025 तक टीबी को भारत से खत्‍म करने की बात कही है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आम चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पात्र) जारी कर दिया है। भाजपा सरकार ने दावा किया है कि इस बार वो स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत योजना' (Ayushman Bharat Yojna) को अगले लेवल तक ले जाएगी। इसके लिए 'हेल्थ फॉर ऑल' नाम का नारा भी दिया गया है।  

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि हम 2022 तक इन स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में टेलीमेडिसिन और नैदानिक प्रयोगशाला सुविधाओं के प्रावधान को लक्षित करेंगे, ताकि गरीबों को उनके घर पर ही प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। 

2024 तक हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का वादाभाजपा के घोषणापत्र षणा पर बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खासतौर पर ध्‍यान दिया गया है। 2024 तक हर जिले में चिकित्‍सा संस्‍थान खोलने का वादा किया है। इसके तहत टीकाकरण, पोषण और टीबी के खात्‍मे के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को आसानी से उपलब्‍ध कराने की बात कही गई है। शुरुआत में 75 ऐसे चिकित्‍सा संस्‍थानों का निर्माण किया जाएगा जो शीघ्र ही सेवाएं देना शुरू कर देंगे। 

डॉक्टरों की संख्या होगी दोगुनीभाजपा ने पहले से चल रही योजनाओं को और बेहतर करते हुए इन्हें आसानी से उपलब्‍ध कराने का वादा किया है। साथ ही कहा है कि 2024 तक विशेषज्ञ चिकित्‍सकों की संख्‍या को दोगुना किया जाएगा। इसके अलावा पैरामेडिकल शिक्षा में भी सुधार के लिए व्‍यापक रूप से काम किया जाएगा।

2025 तक टीबी खत्‍म करने का वादा राष्‍ट्रीय पोषण मिशन को जनआंदोलन बनाकर और बेहतर करने की बात संकल्‍प पत्र में कही गई है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कर्मियों की क्षमताओं को विकसित करने के लिए काम किया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष के जरिए हर गर्भवती महिला को टीकाकरण मिलने की संपूर्ण व्‍यवस्‍था की जाएगी। इसके अलावा भाजपा ने अपने संकल्‍प पत्र में 2025 तक टीबी को भारत से खत्‍म करने की बात कही है। इसके लिए विशेष मिशन बनाया जाएगा।

टॅग्स :बीजेपी संकल्प पत्रनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावजन आरोग्‍य योजना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम