लाइव न्यूज़ :

Bihar encephalitis treatment: चमकी बुखार से पीड़ितों का होगा मुफ्त इलाज, जानें क्या है ये बीमारी, लक्षण, इलाज

By गुलनीत कौर | Updated: June 18, 2019 12:20 IST

चमकी बुखार से बात तक बिहार में 110 मौतें हो चुकी हैं। 500 से ज्यादा बच्चे विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस दिमागी बुखार के फैलने के लिए लीची फल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

Open in App

चमकी बुखार (Acute Encephalitis Syndrome) से लड़ने के लिए बिहार सरकार ने मुफ्त इलाज का ऐलान किया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से चमकी बुखार के मरीजों को मुफ्त में एम्बुलेंस सेवा भी दी जाएगी। इतना ही नहीं, अगर कोई प्राइवेट गाड़ी करके अस्पताल तक रोगी को लाएगा तो उसे अस्पताल तक पहुँचने का किराया भी दिया जाएगा। 

एजेंसी से मिली खबर के मुताबिक बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इन बातों की जानकारी मीडिया को दी है। सरकार की इस घोषणा के अंतर्गत मृतक बच्चों के परिवार वालों को चार लाख रूपये की राशि देने की भी ऐलान किया गया है।

चमकी बुखार से बात तक बिहार में 110 मौतें हो चुकी हैं। 500 से ज्यादा बच्चे विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस दिमागी बुखार के फैलने के लिए लीची फल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ लीची की वजह से यह बीमारी नहीं फैली है।

क्या है चमकी बुखार? (What is Acute Encephalitis Syndrome)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार चमकी बुखार शरीर में ग्लूकोज की भारी कमी के कारण होता है। बच्चों में पानी और हाइपोग्लाइसीमिया यानी शुगर की कमी के कारण यह घातक बन जाता है। शुरुआती चरण में यह तेज बुखार और बदन में एंठन के रूप में दिखता है। ठीक वैसे ही जैसे कोई भी अन्य बुखार होता हिया। लेकिन डॉक्टरी जांच के बाद ही इसकी पहचान होती है।

चमकी बुखार के लक्षण: (Acute Encephalitis Syndrome symptoms)

- लगातार कुछ दिनों तक तेज बुखार- शरीर में कभी ना ख़त्म होने वाली कमजोरी- शरीर में एंठन- सुस्ती- सिरदर्द- उल्टी- कब्ज- बेहोशी- कोमा- लकवा

चमकी बुखार के कारण (Acute Encephalitis Syndrome causes)

चमकी बुखार को ज्यादातर लोग एक प्रकार के वायरल बुखार की तरह मानते हैं जो लगातार कुछ दिनों तक रहता है और डॉक्टरी इलाज के बिना ठीक नहीं किया जा सकता है। अधिक गंदगी में रहने से और मच्छर के काटने से भी यह बुखार फैलता है। मगर चमकी बुखार में रोगी की हालत काफी गंभीर हो जाती है और इसके इतिहास की मानें तो यह कोई साधारण वायरल बुखार नहीं है।

यह भी पढ़ें: Bihar encephalitis deaths: लीची नहीं, यह है 110 बच्चों की मौत का सबसे बड़ा कारण, समझें और बचाव करें

चमकी बुखार का इतिहास (Acute Encephalitis Syndrome history)

बिहार के मुजफ्फरपुर में जहां चमकी बुखार ने अपना कहर ढाया हुआ है वहां यह बुखार बीते कई वर्षों से चला आ रहा है। रिकॉर्ड की मानें तो ऐसी दुर्घटनाएं सन् 1995 से ही बिहार के मुजफ्फरपुर में होती आ रही हैं और इसका कारण इस एरिया में लगे लीची के बागों को बताया जाता है। इस मौसम में यहां लीची की अच्छी पैदावार होती है और यहां के आसपास के इलाकों के गरीब बच्चे पूरा दिन बागों में खेलते हुए लीची खाते हुए पाए जाते हैं। 

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम