लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे आपको नपुंसक बना सकते हैं रोजाना के ये 10 काम

By उस्मान | Updated: June 19, 2018 17:52 IST

एक शोध के अनुसार, 40 साल पहले की तुलना में आज के पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता 60 फीसदी से भी कम रह गई है।

Open in App

स्पर्म से जुड़ी समस्याएं जैसे स्पर्म काउंट कम होना, गतिशीलता की कमी या असामान्य या मृत शुक्राणु पुरुष नपुंसकता का सबसे बड़ा कारण है। एक शोध के अनुसार, 40 साल पहले की तुलना में आज के पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता 60 फीसदी से भी कम रह गई है। इसकी मुख्य वजह तनाव, खराब जीवनशैली, खराब खानपान धूम्रपान और प्रदूषण आदि है। अगर फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बार-बार कोशिश करने के बावजूद फेल हो रहे हैं, तो हो सकता है कि आपकी ही कुछ खराब आदतों के कारण आपके पापा बनने का सपना अधूरा रह जाता हो। 

दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना के अनुसार, पैंट की जेब में मोबाइल रखना, लैपटॉप को पैरों पर रखकर काम करना, कार्बोनेटिड ड्रिंक्स पीना आदि गलत आदतों की वजह से आपकी स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं इन छोटी-छोटी आदतों की वजह से आपको नपुंसकता का भी खतरा हो सकता है। इस तरह की आदतें पुरुषों में स्पर्म की मात्रा को कम कर सकती हैं। हालांकि आप इन आदतों को बदलकर शुक्राणुओं की संख्या और क्वालिटी को बढ़ाकर पापा बनने का सुख प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो गलत आदतें। 

1) पैंट की जेब में मोबाइल रखना

आजकल सभी पुरुष पैंट में मोबाइल फोन रखते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि फोन से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन स्पर्म के प्रजनन को कम करते हैं। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि जो लोग मोबाइल को अपनी पैंट की जेब में रखते हैं, उनमें स्पर्म 9 प्रतिशत तक कम हो सकते हैं।

2) लैपटॉप को पैरों पर रखना

एक रिपोर्ट के अनुसार, अंडकोष शरीर के तापमान से लगभग दो डिग्री ठंडे रहने चाहिए। ऐसे में यदि आप अपनी गोद में लैपटॉप को रखकर काम करते हैं, तो इस आदत को जितनी जल्दी छोड़ सकते हैं, उतना ही आपके लिए अच्छा होगा। लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा से स्पर्म पर नकारात्मक असर पड़ता है। 

3) टाइट अंडरवियर और पैंट पहनना

वीर्यकोष में हेल्दी स्पर्म तभी अच्छी तरह से बनते हैं, जब उस हिस्से का तापमान शरीर के तापमान से कम होगा। इसी वजह से वीर्यकोष शरीर से बाहर त्वचा की एक थैली में होता है। अधिकतर पुरुष टाइट जींस और अंडरवियर पहनने लगे हैं। इससे वह भाग शरीर के तापमान के बराबर गर्म हो जाता है, जिससे स्पर्म के बनने की प्रक्रिया रुक जाती है। जो थोड़े-बहुत बनते भी हैं, वे असामान्य या निष्क्रिय होते हैं।  

नपुंसकता से छुटकारा पाने और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ऐसे खायें आम

4) कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीना

एक शोध में तो यह भी कहा गया है कि बीयर, शराब से भी स्पर्म की मात्रा कम होती है। इन सभी पेय पदार्थों में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो स्पर्म बनने की कार्यप्रणाली में रुकावट डालती हैं।

5) चाय-कॉफी का सेवन

अक्सर पुरुष ऑफिस में काम करने के दौरान छह-सात कप चाय या कॉफी पी जाते हैं। कैफीन का अधिक सेवन पुरुषों के प्रजनन शक्ति पर प्रतिकूल रूप से प्रभाव डालता है। ऐसे में कोशिश करें की एक या दो कप ही चाय या कॉफी पिएं।

6) कीटनाशक फल-सब्जियां खाना

आजकल ज्यादातर फल, सब्जियों, फसलों में कीटनाशकों का इस्तेमाल होने लगा है। ये शरीर में जाकर नपुंसकता, कैंसर आदि जानलेवा बीमारियों का कारण बनते हैं। बाजार से लाई गई सब्जियों और फलों को अच्छी तरह से धोकर ही खाएं। 

7) नींद में कमी

यदि आप सात से आठ घंटे नहीं सोते, तो इसका असर स्पर्म के बनने की प्रक्रिया पर भी पड़ता है। जिस तरह शरीर और मस्तिष्क को आराम चाहिए, ठीक उसी तरह स्पर्म को भी रेस्ट की जरूरत होती है। यदि आप भरपूर नींद लेते हैं, तो इससे स्पर्म काउंट में वृद्धि होती है।

लड़कियों के लिए हस्तमैथुन के ये 9 फायदे

8) नशीले पदार्थों का सेवन

आजकल लड़के खूब पार्टी करते हैं और जमकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं. कोकीन या गांजा जैसे नशीले पदार्थों के सेवन के कारण भी पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्‍या और उनकी गुणवत्ता कम हो जाती है। पुरुषों को कोकीन, गांजा जैसी नशीली चीज़ों से दूर ही रहना चाहिए। ये चीज़ें आपको नपुंसक बना सकती हैं। 

9) साइकिल चलाना

रिसर्च के अनुसार पता चला है कि जिन पुरुषों को हफ्ते में तीन घंटे साइकिल चलाने की आदत है, उन्‍हें नपुंसक होने का चांस उन पुरुषों की तुलना में बढ़ जाता है जो बिल्‍कुल भी या कम समय के लिये साइकिल चलाते हैं।

10) सप्‍पलीमेंट का सेवन

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग इतना ज्‍यादा जंक फूड खाने लग गए हैं कि उन्‍हें सही प्रकार का प्रोषण नहीं मिल पाता। ऐसे शरीर में उस पोषण की कमी को पूरा करने के लिये वे दवाई की दुकान से सप्‍पलीमेंट लेने लग जाते हैं, जिसका सीधा असर नपुंसकता पर पड़ता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब