लाइव न्यूज़ :

'आयुष्मान भारत' में होगा कैंसर का इलाज, 30 रु के गोल्डन कार्ड से होगा 1300 रोगों का फ्री इलाज, ऐसे बनवाएं

By उस्मान | Updated: August 13, 2019 15:11 IST

Ayushman Bharat Yojna : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, भारत में कैंसर के कारण मृत्यु दर अधिक है। कैंसर भारत में दूसरी सबसे आम बीमारी है, जिससे सबसे ज्यादा मौत होती हैं। यहां हर साल करीब तीन लाख मौत कैंसर से होती हैं हर साल 11 लाख नए मामले सामने आते हैं।

Open in App

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत योजना' (Ayushman Bharat Yojana) में कैंसर का इलाज भी शामिल हो जाएगा। सरकार इस योजना में एक हेल्थकेयर पैकेज के तहत सभी तरह के कैंसर का इलाज शामिल करने की योजना बना रही है। ऐसा होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं। फिलहाल इस योजना के तहत 1300 से ज्यादा बीमारियों का फ्री इलाज हो तह है।  

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, भारत में कैंसर के कारण मृत्यु दर अधिक है। कैंसर भारत में दूसरी सबसे आम बीमारी है, जिससे सबसे ज्यादा मौत होती हैं। यहां हर साल करीब तीन लाख मौत कैंसर से होती हैं हर साल 11 लाख नए मामले सामने आते हैं।     

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस स्वास्थ्य बीमा योजना जिसका लक्ष्य लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों के 10 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों को चिकित्सा और हर साल प्रति परिवार को पांच लाख तक का बीमा कवर देना है। 

बताया जा रहा है कि सितंबर, 2018 में शुरू हुई इस योजना से अब तक 16000 सरकारी और निजी अस्पताल जुड़ चुके हैं, लगभग 34 लाख मरीजों को इलाज मिल चुका है और 9 करोड़ गोल्डन कार्ड बाटें गए हैं। पंजाब सहित कई राज्यों में भी यह योजना जल्द शुरू होने वाली है। इलाज के लिए आपको चाहिए गोल्डन कार्ड, जानिये यह कैसे बनेगा-

गोल्डन कार्ड कहां और कैसे बनेगागोल्डन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपका नाम इस योजना में होना जरूरी है। आप अपना नाम देखने के लिए आप आयुष्मान भारत योजना के  हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800 111 565  पर फोन कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि पहले आप  mera.pmjay.gov.in/search/login पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना मोबाइल नंबर ऐड करें। इसके बाद कैप्चा ऐड करें।  फिर ओटीपी जेनेरेट करें। उसके बाद  ओटीपी नंबर ऐड करें। उसके बाद राज्य सेलेक्ट करें। उसके अपने नाम या जाति श्रेणी से सर्च करें। उसके बाद अपनी डिटेल इंटर करें और सर्च करें।

गोल्डन कार्ड दो जगहों पर बनेंगे। अस्पताल में और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसएसी) पर। देश के ग्रामीण इलाकों में सीएससी बनाए गए हैं। जहां कार्ड बनने का काम शुरू हो गया है। कार्ड बनाने के लिए आपको 30 रुपये देने होंगे। सीएसई के अलावा कार्ड अस्पतालों में भी बनेंगे। अस्पताल में कार्ड मुफ्त में बनेगा। अमूमन लोग बीमार होने पर ही अस्पताल जाते हैं, इसलिए बीमार होने से पहले कार्ड बनवाना है तो उन्हें सीएससी जाना पड़ेगा। 

कैसे होगा इलाजइस योजना के तहत सरकारी समेत प्राइवेट अस्पतालों में 1300 से ज्यादा बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। इसमें जांच, दवाई, इलाज, हॉस्पिटलाइजेशन और उसके बाद का खर्च भी कवर होगा। इसके अलावा पहले से मौजूद बीमारी भी कवर होगी।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार