लाइव न्यूज़ :

Sarbat Sehat Bima Yojana: 5 लाख रुपये तक के फ्री इलाज के लिए ऐसे करें आवेदन, यहां देखें अपना नाम

By उस्मान | Updated: August 26, 2019 12:13 IST

Ayushman Bharat-Sarbat Sehat Bima Yojana (AB-SSBY): इस योजना का लाभ उठाने, रजिस्ट्रेशन कराने, हेल्पलाइन नंबर, हॉस्पिटल, पैकेज, बीमारियों की जानकारी के लिए आपको ये काम करने होंगे.

Open in App

पंजाब सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान भारत-सरबत सेवा बीमा योजना (Ayushman Bharat-Sarbat Sehat Bima Yojana (AB-SSBY) शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की 75% जनसंख्या को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

इस कैशलेस योजना के तहत हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। राज्य के लोग राज्य के गरीब मरीज प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस उपचार करा सकेंगे। 

Ayushman Bharat-Sarbat Sehat Bima Yojana (AB-SSBY) के फायदे

- राज्य के हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये के बीमा कवर- पंजाब और चंडीगढ़ के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज- विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए 1396 पैकेज उपलब्ध- सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 124 पैकेज- पहले से मौजूद बीमारियों को भी कवर किया जाएगा- उपचार पैकेज में 3 दिन का पूर्व अस्पताल में भर्ती होना और 15 दिन का अस्पताल में भर्ती होने का खर्च शामिल  - लाभार्थी पंजाब और चंडीगढ़ के निजी और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं

ऐसे काम करेगी Ayushman Bharat-Sarbat Sehat Bima Yojana (AB-SSBY)

14.86 लाख एसईसीसी लाभपात्र परिवारों को सुविधा देने का खर्च केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा 60:40 के अनुपात के अनुसार वहन किया जाएगा। बाकी बचते 28.27 लाख लाभपात्र परिवारों को बीमे की सुविधा देने का खर्च पूर्ण रूप से राज्य सरकार वहन (राज्य-कोष और विभाग) करेगी।

Ayushman Bharat-Sarbat Sehat Bima Yojana (AB-SSBY) में ऐसे देखें अपना नाम

पहला तरीका-सबसे पहले https://www।shapunjab।in/eligibilitycheck पर क्लिक करें- अब आधार कार्ड/ राशन कार्ड/ पैन नंबर या वर्कर आईडी लिखें- पांच नंबर का कैप्चा लिखें- चेक स्टेटस पर क्लिक करें

दूसरा तरीका- जिले का नाम लिखें - अपना नाम लिखें- आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर लिखें- पिता का नाम लिखें- पांच नंबर का कैप्चा लिखें- चेक स्टेटस पर क्लिक करें

Ayushman Bharat-Sarbat Sehat Bima Yojana के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

योग्य लाभपात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने सरकारी और सूचीबद्ध प्राईवेट अस्पतालों में 22 जिला कोऑरडीनेटर नियुक्त किए हैं। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने लिए रजिस्ट्रेशन के काम में तेजी लाई जाएगी और इस लिए गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएगे।

Ayushman Bharat-Sarbat Sehat Bima Yojana हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको इस योजना के संबंध में किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो आप 104 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। Punjab Sarbat Sehat Bima Yojana से जुड़ी पूर्ण जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर पर आप 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सजन आरोग्‍य योजनापंजाबमेडिकल ट्रीटमेंटवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम