क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है ऐसी, तो 'लकी' हैं आप

By गुलनीत कौर | Published: March 6, 2018 01:41 PM2018-03-06T13:41:54+5:302018-03-06T13:41:54+5:30

इस तरह की लड़कियां रिश्ते में समानता को अहमियत देती हैं। वह कभी भी अपने पार्टनर को खुद से कम महसूस नहीं होने देती हैं।

Why dating an independent women will be the best decision of your life | क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है ऐसी, तो 'लकी' हैं आप

क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है ऐसी, तो 'लकी' हैं आप

सोच, विचार, आर्थिक पक्ष इन सभी में स्वतन्त्र महिला परफेक्ट कहलाती है। ऐसे लड़कियों को खुद को खुश रखने के लिए किसी की आवश्यकता नहीं होती। वे जानती हैं कि उन्हें जीवन में कहां जाना है, कैसे आगे बढ़ना है, कैसे भीड़ में भी अपनी पहचान बनानी है। स्वतन्त्र विचारों वाली इन लड़कियों का मानना है कि उनकी किसी पर पर भी निर्भरता ना होने के कारण वे 'सिंगल' ही रह जाती हैं। लेकिन यकीन मानें अगर एक स्वतन्त्र विचारों वाली लड़की, जिसे 'इंडिपेंडेंट वुमन' कहा जाता है, अगर यह रिलेशनशिप में आती है तो उसे पूरी तरह से निभाती है। 

लड़कों को ऐसे लड़कियां पसंद आती हैं जो दूसरी लड़कियों से कुछ अलग हों। उनमें कुछ खास होना चाहिए जो उन्हें आकर्षित कर सके। लेकिन बात जब इंडिपेंडेंट वुमन की आती है तो लड़के असमंजस में पड़ जाते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसी लड़कियां रिश्ते पर हावी हो सकती हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो एक बार करीब से इंडिपेंडेंट वुमन को जानकार तो देखें। चलिए आपको बताते हैं कि क्यों आपको लाइफ में एक बार इंडिपेंडेंट वुमन को डेट जरूर करना चाहिए।

1. जरूरत नहीं, साथ के लिए

उन लड़कियों की तादात अधिक है जो रिलेशनशिप में इसलिए जाना चाहती हैं क्योंकि उन्हें एक सहारा चाहिए। एक लड़का चाहिए जो हर समय उन्हें पूछे, वो उसपर निर्भर हो सके। लेकिन एक इंडिपेंडेंट वुमन इससे बिलकुल अलग है। रिश्ते में वो साथ चलेगी और इस साथ को पूरे दिल से भी निभाएगी। 

2. दोनों की लाइफ को समझती है

प्यार के रिश्ते के अलावा दुनिया में और भी कई रिश्ते हैं। मां-बाप, भाई-बहन, दोस्त, पड़ोसी, इन सभी रिश्तों को समय देना इंडिपेंडेंट वुमन अपनी जिम्मेदारी समझती है। इसके अलावा उसकी अपनी इच्छाएं, शौक हैं जिन्हें वो समय-समय पर पूरा करती है। इतना ही नहीं, उनका मेल पार्टनर भी अपनी लाइफ के हर शौक पूरे करे इसका भी ध्यान रखती है।

यह भी पढ़ें: अगर आपके रिलेशन में भी हैं ये 7 बातें तो समझें सही इंसान के साथ हैं आप

3. उनका आत्मविश्वास

आत्मविश्वास के मामले में इंडिपेंडेंट वुमन को कोई भी पीछे नहीं छोड़ सकता है। वो जानती है कि वो लाइफ में क्या कर रही है, कहां जा रही है और उसे कभी भी अपने किए का पछतावा नहीं होता है। अपने साथ-साथ वह अपने मेल पार्टनर का भी आत्मविश्वास बनाए रखने में पूरा योगदान देती है। 

4. समस्या कभी किसी एक की नहीं होगी

अगर दोनों में से कोई एक भी मुश्किल में है तो इंडिपेंडेंट वुमन के चलते वह समस्या कोई एक नहीं झेलेगा। वो रिश्ते को इस कदर मजबूत बना देगी कि दोनों मिलकर हर प्रॉब्लम को सॉल्व करेंगे। और यही एक मजबूत रिश्ते की निशानी होती है।

5. समानता बहुत जरूरी है

एक इंडिपेंडेंट वुमन के लिए रिश्ते में समानता का होना बहुत जरूरी है। वह कभी भी अपने पार्टनर को खुद से कम महसूस नहीं होने देगी। लेकिन समानता केवल सोच की नहीं, वो कोशिश करेगी कि दिनभर की हर बात में समानता की झलक हो। घर के काम करने से लेकर अनन्य फैसलों तक, समानता से ही काम हो। 

6. शादी और बच्चों की कोई जल्दी नहीं

एक इंडिपेंडेंट वुमन लाइफ के सबसे बड़े फैसलों को कभी भी अकेले नहीं लेती है। अगर इन फैसलों के साथ कोई और जुड़ा है तो वह उसका सुझाव जरूर जानेगी। शादी हो या बच्चे प्लान करना, वह जल्दबाजी में कभी भी फैसला नहीं लेती है। करियर, आर्थिक पक्ष, सभी की मजबूती के बाद भी वो इस तरह के फैसले लेती है लेकिन इसमें भी वो अपने पार्टनर का पूरा सहयोग चाहती है।

यह भी पढ़ें: ये 7 इशारे देखते ही समझ जाएं कि वो आपको 'किस' करना चाहती है, लेकिन...

7. आपका घर संभाल लेगी

इंडिपेंडेंट वुमन को डेट करना  और फिर उससे शादी करना आपकी लाइफ का एक बेहतरीन फैसला हो सकता है। भले ही आपके पेरेंट्स उसे पसंद ना करे, उसकी कुछ बुरी आदतें पता चलने पर जिंदगी भर के लिए कोसते रहें लेकिन इंडिपेंडेंट वुमन कभी भी इन बातों के चलते रिश्ता खराब नहीं होने देगी। बल्कि वो आपके पेरेंट्स के साथ रिश्ते को कैसे सही तरीके से चलाया जाए उसके अच्छे-अच्छे सुझाव लेकर आगे आएगी। 

Web Title: Why dating an independent women will be the best decision of your life

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे