लाइव न्यूज़ :

चिंता की बात: अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं का एक अध्ययन के बाद नया खुलासा, फाइजर के कोविड रोधी टीके को बताया बच्चों पर कम प्रभावी

By आजाद खान | Updated: March 2, 2022 13:43 IST

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, इस अध्ययन को पांच से 11 वर्ष के बच्चों के डेटा से पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफाइजर के कोविड रोधी टीके को लेकर एक बात सामने आई है।इसके टीके को बच्चों पर कम प्रभावी पाया गया है।हालांकि इसे अभी भी सुरक्षा कवच के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Pfizer Covid Vaccine: अमेरिका में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में वृद्धि के दौरान फाइजर के कोविड रोधी टीके का बच्चों में कम प्रभाव दिखा है। यह प्रभाव खासकर पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चों में कम देखा गया है। हालांकि यह अभी भी गंभीर बीमारी के खिलाफ एक सुरक्षा कवच है। आपको बता दें कि फाइजर ने अमेरिका से पिछले महीने पांच साल तक की आयु वाले बच्चों के लिए उसके कोविड-19 रोधी टीके को स्वीकृति देने के लिए कहा था। ऐसे में यह अध्ययन फाइजर की चिंता बढ़ा सकती है। 

कोविड को लेकर लोगों में एक प्रमुख सवाल बना ही रहता है कि पांच साल के उम्र वाले बच्चों को कितनी खुराक देने की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक जांच में शिशुओं के लिए दो खुराकें पर्याप्त मानी गई लेकिन स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों के लिए यह पर्याप्त नहीं मानी गई है। गौरतलब है कि फाइजर तीन खुराकों की जांच कर रहा है और अंतिम आंकड़ें मार्च अंत तक आने की उम्मीद है।

अध्ययन क्या निकल कर सामने आया

अमेरिका के अल्बानी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ और यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में फाइजर के टीके के प्रभाव पर अध्ययन किया। इस अध्ययन में यह निकल कर सामने आया है कि फाइजर के कोविड रोधी टीकों का बच्चों पर कम असर पड़ रहा है। 

अध्ययन के लिए 365,502 बच्चों का डेटा इस्तेमाल हुआ है

अनुसंधानकर्ताओं ने दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 के दौरान 12-17 वर्ष की आयु के 852,384 पूर्ण टीकाकरण वाले बच्चों और 5-11 वर्ष की आयु के 365,502 बच्चों के डेटा का उपयोग किया। अध्ययन में फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों, खासकर पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चों में कम प्रभावी पाया गया। 

टॅग्स :Pfizerकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCOVID-19 IndiaUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम