लाइव न्यूज़ :

अलाया फर्नीचरवाला स्किन और हेयर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए करती हैं ये काम, देखिए वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2022 17:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्किन और हेयर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए नई वीडियो शेयर की है, जिसमें वो घर पर ही फेस और हेयर मास्क बनाते हुए नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअलाया फर्नीचरवाला ने घर पर बनाया हेयर और फेस मास्क।अपने फैशन सेंस और ब्यूटी रूटीन के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं अलाया फर्नीचरवाला।अलाया बिजी लाइफस्टाइल होने के बावजूद अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला अक्सर ही अपने फैशन सेंस और ब्यूटी रूटीन के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर ग्लोइंग स्किन को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। यही नहीं, अलाया बिजी लाइफस्टाइल होने के बावजूद अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं और फेस को टोंड रखने के लिए होममेड चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने घर पर फेस और हेयर मास्क कैसे बनाती हैं। 

वीडियो में अलाया एवोकाडो, जैतून का तेल और शहद जैसी चीजों ने घर पर नेचुरल मास्क बनाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि अलाया मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में आधा एवोकाडो, एक बड़ा चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल और एक बड़ा चम्मच दही मिलाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वो इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करती हैं। अच्छे से मिक्स करने के बाद अलाया इसे अपने फेस पर लगाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके हेल्थ बेनेफिट्स भी बताए हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए अलाया फर्नीचरवाला लिखती हैं कि ये फेस और हेयर मास्क डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालने में मदद करता है और बालों और चेहरे को हाइड्रेट व मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है। उन्होंने ये भी बताया है कि ये मास्क उनका पसंदीदा मास्क है। साथ ही अलाया ने अपने फैंस को ये भी बताया कि उन्हें इस तरह की वीडियोज बनाने में काफी मजा आती है। मालूम हो कि स्किन और हेयर के लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा की क्षति को रोकने और त्वचा की लोच में सुधार करने में मदद करता है। यही नहीं, यह बालों के विकास में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें बायोटिन- बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन होता है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारहेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम