लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: दूसरे दिन का बचावकार्य खत्म, गुफा से दो दिनों में निकाले गए 8 बच्चे

By विनीत कुमार | Updated: July 9, 2018 18:28 IST

ये बच्चे फुटबॉल के अभ्यास के बाद गुफा में गए थे और भारी मानसूनी बारिश की वजह से गुफा में काफी पानी भर जाने के बाद वहां फंस गए।

Open in App

मे साई (थाईलैंड), 8 जुलाई: उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में दो सप्ताह से अधिक समय तक फंसे 12 बच्चों को बचाने के काम में पिछले दो दिनों में तेजी आई है। बच्चों को बाहर निकालने के लिए पिछले दो दिनों से जारी अभियान के दौरान सोमवार को चार और बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार आज पहले बच्चे को शाम 4.30 बजे निकाला गया।

इससे पहले रविवार को 4 बच्चों को सफलतापूर्वक बचावकर्मियों ने बाहर निकाला था। इसके साथ ही गुफा से कुल 8 बच्चें निकाले जा चुके हैं। गुफा में अब भी 4 बच्चे और उनके कोच सहित कुल 5 फंसे हुए हैं। सोमवार सुबह दोबारा शुरू हुए बचावकार्य के लिए 13 विदेशी गोताखोर और थाइलैंड नेवी सील के 5 गोताखोर प्रयास में जुटे रहे।।

अधिकारियों ने रविवार को 'वाइल्ड बोर्स' नाम की इस फुटबॉल टीम के बच्चों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया था और बचावकर्मी गुफा में दाखिल हुए। हालांकि, इन फंसे हुए बच्चों के पास मदद पहुंचाने और इनके बचाने का अभियान पिछले कई दिनों से जारी है।

गुफा में जिस जगह ये बच्चे जहां फंसे हुए हैं वह उनके उसमें दाखिल होने की जगह से करीब 4 किलोमीटर अंदर है। गुफा में पानी भरा है और माना जा रहा है कि उन्हें निकालने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।

गौरतलब है कि ये बच्चे और इनके कोच 23 जून को लापता हुए थे और 9 दिनों बाद इनके जिंदा होने की खबर मिली। इसके बाद से ही पूरी दुनिया की नजर इस बचाव अभियान पर लगी हुई है। ये बच्चे फुटबॉल के अभ्यास के बाद गुफा में गए थे और भारी मानसूनी बारिश की वजह से गुफा में काफी पानी भर जाने के बाद वहां फंस गए।  

यह भी पढ़ें- थाईलैंड: गुफा से निकाले गए 4 बच्चे, रेस्क्यू ऑपरेशन का अगला चरण 10 घंटे बाद दोबारा होगा शुरू

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका