लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में गुफा से बचाए गए 12 बच्चे और कोच स्वस्थ, अगले हफ्ते इस दिन मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

By भाषा | Updated: July 14, 2018 17:35 IST

Thai boys: थाईलैंड में कई दिनों तक गुफा में फंसे रहने के बाद बचाए गए 12 युवा फुटबॉलर और उनके कोच स्वस्थ हैं

Open in App

बैंकॉक, 14 जून: थाईलैंड में एक गुफा से बचाए गए 12 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों और उनके कोच को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन्हें मनोवैज्ञानिक सहायता दिए जाने के साथ ही यह सलाह भी दी गई है कि मीडिया में साक्षात्कार देने से बचें। मीडिया मौत को मात देकर गुफा से बाहर आने की उनकी इस कहानी को जानने को लेकर बेहद उत्सुकता है। 

अपनी फुटबॉल अकादमी के नाम पर 'वाइल्ड बोर्स'’ नाम का यह समूह 23 जून को उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में जन्मदिन बनाने गया था लेकिन बाढ़ का पानी भर जाने से वहीं फंस गया। इन सभी को 10 जुलाई को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन कई दिनों तक जिंदगी के लिए उनकी जंग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छाई रही।

पढ़ें: थाईलैंड: थाम लुआंग गुफा से निकाले जाने के बाद बच्चों का पहला वीडियो आया सामने

लोक स्वास्थ्य मंत्री पियासाकोल सकोलसात्तयातोर्न ने संवाददाताओं को बताया, 'सभी 13 वाइल्ड बोर्स अच्छी सेहत में हैं.. सभी अच्छे हैं। उन सभी को एक साथ गुरुवार को छुट्टी दे दी जाएगी।'

बच्चों और उनके माता-पिता को सलाह दी गई है कि वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं और मीडिया को साक्षात्कार न दें क्योंकि इससे उत्तर अभिघात तनाव विकार लक्षणों के फिर से प्रकट होने का अंदेशा रहता है।

पढ़ें: गुफा से बचाए गए थाईलैंड के लड़के नहीं लेंगे विश्व कप फाइनल में हिस्सा, फीफा ने बताया ये कारण

इन युवा फुटबॉलरों और उनके कोच के गायब होने और फिर बेहद दिलेरी भरे अंदाज में उन्हें बचाने के चलाए गए राहत अभियान पर दुनिया भर की नजर थी। हॉलीवुड प्रोड्यसर भी इस विषय पर फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका