लाइव न्यूज़ :

AFC U-16: भारत ने 33 साल में पहली बार ईरान को ड्रॉ पर रोका, गोलकीपर नीरज के शानदार खेल से हुआ ये कमाल

By भाषा | Updated: September 24, 2018 20:00 IST

ईरान ने शुरू से ही मैच में दबदबा बनाया लेकिन नीरज ने भारतीय टीम को पिछड़ने नहीं दिया।

Open in App

कुआलालंपुर, 24 सितंबर: गोलकीपर नीरज कुमार के शानदार प्रदर्शन बदौलत भारत ने सोमवार को एएफसी अंडर 16 फुटबॉल चैंपियनशिप में ईरान की मजबूत टीम को 33 साल में पहली बार गोलरहित बराबरी पर रोका।

पंजाब के नीरज कुमार ने 76वें मिनट में ईरान की पेनल्टी को रोककर विरोधी टीम को तीन अंक हासिल करने से रोका। किसी भी आयु वर्ग के मैच में भारत ने पिछली बार दिसंबर 1984 में सिंगापुर में एशिया कप फाइनल्स में ईरान को बराबरी पर रोका था। तब भी मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा था।

ईरान ने शुरू से ही मैच में दबदबा बनाया लेकिन नीरज ने भारतीय टीम को पिछड़ने नहीं दिया। ईरान के पास 23वें मिनट में बढ़त बनाने का मौका था लेकिन कॉर्नर पर लिया गया शॉट बार से टकरा गया। 

भारत को भी दूसरे हाफ के अंत में गोल करने के दो मौके मिले लेकिन टीम इसका फायदा उठाने में विफल रही। रवि राणा का शॉट पहले मौके पर क्रास बार के ऊपर से बाहर निकल गया जबकि सेइलो ईरान के गोलकीपर को छकाने के बावजूद गोल करने से चूक गए। भारतीय टीम अपने अगले मैच में 27 सितंबर को इंडोनेशिया से भिड़ेगी।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका