लाइव न्यूज़ :

नेमार के रियाल मेड्रिड से जुड़ने की अटकलों पर लियोनेल मेसी ने कही बड़ी बात

By विनीत कुमार | Updated: May 16, 2018 13:00 IST

नेमार पिछले अगस्त में बार्सिलोना से अलग हो गए थे और फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से जुड़ गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मई: स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने कहा है कि अगर नेमार रियाल मेड्रिड से जुड़ते हैं तो यह बार्सिलोना के लिए बड़ा झटका होगा। अर्जेंटीना के मेसी स्पेन के क्लब टूर्नामेंट ला लीगा में बार्सिलोना के लिए खेलते हैं। मेसी ने साथ ही यह भी बताया कि नेमार के रियाल मेड्रिड से जुड़ने की कथित खबरों के बारे में उन्होंने खुद ब्राजीलियाई स्टार से बात की है। नेमार पूर्व में बार्सिलोना के लिए मेसी के साथ खेल चुके हैं और चैम्पियंस लीग सहित दो ला लीगा खिताब भी जीते हैं।

मेसी ने अर्जेंटीना के टीवाईसी स्पोर्ट्स से कहा, 'यह काफी खतरनाक होगा क्योंकि ने (मार) बार्सिलोना के लिए अलग महत्व रखते है। अगर वह रियाल मेड्रिड से जुड़ते हैं तो यह हमारे लिए बड़ा झटका होगा और फुटबॉल के स्तर पर भी रियाल हमसे (बार्सिलोना) कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगा।'

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने खुद नेमार से रियाल मेड्रिड से नहीं जुड़ने की गुजारिश की है, मेसी ने कहा- 'वह जानते हैं कि मैं क्या सोच रहा हूं। मैंने उनसे पहले ही ये बात कही है।' (और पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप-2018 के लिए ब्राजील की टीम में चोटिल नेमार)

बता दें नेमार पिछले अगस्त में बार्सिलोना से अलग हो गए थे और फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से जुड़ गए थे। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर नेमार के फ्रेंच क्लब से अलग होने की कोशिशों की खबरें आ रही हैं। हालांकि, पीएसजी के चेयरमैन ने दावा किया है कि नेमार 2000 प्रतिशत तक अगले सीजन में भी क्लब से जुड़े रहेंगे।

इस बीच नेमार ने इन अटकलों पर कोई बात करने से इंकार कर दिया है और कहा है कि वह फिलहाल वर्ल्ड कप से पहले अपने पैर की चोट से उबरने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। (और पढ़ें- IPL 2018: धोनी ने रैना की बेटी के लिए गाया 'हैपी बर्थडे' सॉन्ग, वीडियो हुआ वायरल)

टॅग्स :नेमारलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका