लाइव न्यूज़ :

मेसी के गोल से बार्सिलोना ने रियाल मेड्रिड को ड्रा पर रोका, रोनाल्डो चोटिल

By भाषा | Updated: May 7, 2018 12:23 IST

बार्सिलोना ने इस ड्रॉ से से ला लिगा में अपना अजेय अभियान जारी रखा है।

Open in App

बार्सिलोना, 7 मई: लियानेल मेसी ने अपने जादुई फुटबॉल का शानदार नमूना पेश करते हुए रविवार को शानदार गोल दागा जिससे बार्सिलोना ने दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद रियाल मैड्रिड को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। 

इस बीच रियाल स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो चोट टखने की चोट के कारण हाफ टाइम के बाद खेलने के लिये नहीं उतरे। रियाल को उम्मीद है कि उसका यह स्टार खिलाड़ी 26 मई को लिवरपूल के खिलाफ होने वाले चैम्पियंस लीग के फाइनल तक फिट हो जाएगा। 

कैंप नोउ में खेले गये मैच में बार्सिलोना ने शुरुआती बढ़त बनायी। लुईस सुआरेज ने दसवें मिनट में यह गोल दागा लेकिन रोनाल्डो ने इसके चार मिनट बाद रीयाल को बराबरी दिला दी। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी लेकिन इससे ठीक पहले सर्गेई रोबर्टो को रियाल के डिफेंडर मार्सेलो के साथ बहस करने के कारण लाल कार्ड दिखा दिया गया। 

बार्सिलोना को इस तरह से दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। मेसी ने हालांकि 52वें मिनट में उसे बढ़त दिला दी। गेरेथ बेले ने 72वें मिनट में गोल किया जिससे रियाल मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही। बार्सिलोना ने इस तरह से ला लिगा में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। (और पढ़ें- IPL 2018: पर्पल कैप पर हार्दिक पंड्या का कब्जा, रन बनाने के मामले में राडुडू सबसे आगे)

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका