IPL 2018: पर्पल कैप पर हार्दिक पंड्या का कब्जा, रन बनाने के मामले में राडुडू सबसे आगे

ऑरेंज कैप पर अब भी चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू का कब्जा बना हुआ है। दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव यादव हैं।

By विनीत कुमार | Published: May 7, 2018 11:32 AM2018-05-07T11:32:03+5:302018-05-07T11:35:06+5:30

ipl 2018 purple and orange cap holders updated and latest list after kxip vs rr 38th match | IPL 2018: पर्पल कैप पर हार्दिक पंड्या का कब्जा, रन बनाने के मामले में राडुडू सबसे आगे

Hardik Pandya

googleNewsNext

नई दिल्ली, 7 मई: मुंबई इंडियंस के रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर 13 रनों की जीत के साथ ही हार्दिक पंड्या ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में वह सबसे आगे हो गए हैं। हार्दिक के नाम फिलहाल 9 मैचों में 14 हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के ही मयंक मार्केंडे 10 मैच में 13 विकेटों के साथ दूसरे और उमेश यादव 9 मैचों में 13 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हार्दिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 2 विकेट हासिल किए थे।

दूसरी ओर, ऑरेंज कैप पर अब भी चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू का कब्जा बना हुआ है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और तीसरे नंबर पर दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत हैं। सूर्यकुमार ने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ  59 रनों की पारी खेली थी। (और पढ़ें- अजिंक्य रहाणे होंगे अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान!)

आईपीएल-2108 में ऑरेंज कैप की रेस, टॉप-10 बल्लेबाज

1. अंबाती रायुडू (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी-423 रन
2. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस): 10 पारी-399 रन
3. ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 पारी-393 रन
4. लोकेश राहुल (किेंग्स इलेवन पंजाब): 9 पारी-376 रन
5. एम एस धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी-360 रन
6. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): 9 पारी-357 रन
7. केन विलियम्सन (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 पारी-354 रन
8. श्रेयष अय्यर (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 पारी-351 रन
9. शेन वॉटसन (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी- 328 रन
10. दिनेश कार्तिक (कोलकाता नाइट राइडर्स): 10 पारी-316 रन 

आईपीएल-2108 में पर्पल कैप की रेस, टॉप-10 गेंदबाज

1. हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस): 9 मैच-14 विकेट
2. मयंक मार्कंडे (मुंबई इंडियंस): 10 मैच-13 विकेट
3. उमेश यादव (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): 9 मैच-13 विकेट
4. ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 मैच-13 विकेट
5. मुजीब उर रहमान (किंग्स इलेवन पंजाब): 9 मैच-12 विकेट
6. राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 मैच-12 विकेट
7. सिद्धार्थ कौल (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 मैच-12 विकेट
8. सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स): 10 मैच-12 विकेट
9. एंड्रियू टाइ (किंग्स 11 पंजाब): 9 मैच- 12 विकेट
10. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 10 मैच-11 विकेट

Open in app