लाइव न्यूज़ :

ISL 2018: चेन्नईयन एफसी ने दी सुनील छेत्री की बेंगलुरु एफसी को मात, दूसरी बार बना चैंपियन

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 18, 2018 10:32 IST

Indian Super League 2018: चेन्नईयन एफसी ने बेंगलुरु एफसी को दी मात

Open in App

चेन्नईयन एफसी ने शनिवार को खेले गए फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही सुनील छेत्री की बेंगलुरु एफसी को 3-2 से हराते हुए दूसरी बार इंडियन सुपर लीग (ISL) का खिताब जीत लिया। बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नईयन मेलसन अल्वीज के दो गोलों और ब्राजील के राफेल आगस्टो के एक गोल की मदद से बेंगलुरु का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। 

मैच का पहला गोल बेंगलुरु के लिए सुनील छेत्री ने नौवें मिनट में दागा। लेकिन मेलसन ने चेन्नईयन के लिए 17वें मिनट में पहला गोल दागते हुए बराबरी दिला दी। इसके बाद मेलसन ने 45वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। 

इसके बाद 67वें मिनट में ब्राजीली खिलाड़ी राफेल आगस्टो ने एक और गोल दागते हुए चेन्नईयन की बढ़त 3-1 करते हुए स्थानीय दर्शकों को सन्न कर दिया, जो बड़ी संख्या में बेंगलुरु को खिताब जीतते देखने की उम्मीद में आए थे। 

बेंगलुरु के लिए दूसरा गोल मिकू ने इंजरी टाइम में दागा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और आखिर में मुकाबला 3-2 से चेन्नईयन के नाम रहा। पांच में से 4 गोल हेडर से दागे गए। इस जीत के साथ चेन्नईयन एफसी ने दूसरी बार इंडियन सुपर लीग का खिताब जीतते हुए एटलेटिको कोलकाता के दो बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

बेंगलुरु एफसी की टीम लगातार 10 जीत के साथ फाइनल में पहुंची थी लेकिन चेन्नईयन ने अपने शानदार खेल से उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। 

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका