लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: जानिए किसने जीते हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप, कौन-कब बना विजेता

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 5, 2018 17:06 IST

FIFA World Cup: अब तक हुए 20 वर्ल्ड कप में कुल आठ टीमों वर्ल्ड चैंपियन बनी हैं, मिलिए अब तक के विजेताओं से

Open in App

नई दिल्ली, 06 जून: फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2018 की शुरुआत 14 जून को रूस में होने जा रही है। ये 21वां फुटबॉल वर्ल्ड कप होगा, जिसका फाइनल 15 जुलाई को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें आठ ग्रुप में बांटा गया है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में किया जा रहा है। आइए जानें अब तक कब और कौन रहा हैं फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन।

कब हुई थी फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत

फुटबॉल की सर्वोच्चा संस्था फीफा (FIFA) की स्थापना 1904 में हुई थी। पहले फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन 1930 में किया गया था। इसकी शुरुआत के बाद से अब तक सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब फीफा वर्ल्ड का आयोजन नहीं किया गया। ऐसा द्वितीय विश्व युद्ध की वजह से 1942 और 1946 में हुआ था। पहले वर्ल्ड कप में 13 टीमों ने हिस्सा लिया था और इसे उरूग्वे ने जीता था। 

अब तक किसने जीते हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप

ये कारनामा फुटबॉल की सुपरपावर माने जाने वाले ब्राजील ने किया है। ब्राजील ने अब तक सर्वाधिक पांच बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया है। ब्राजील ही एकमात्र ऐसा देश है, जो अब तक सभी वर्ल्ड कप खेला है। ब्राजील ने आखिरी बार वर्ल्ड कप 2002 में जीता था। (पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: नेमार पर होगा ब्राजील के 16 साल के सूखे को खत्म करने का दारोमदार)

अब तक कितनी टीमों ने जीते हैं वर्ल्ड कप

अब तक हुए कुल 20 फीफा वर्ल्ड कप में से कुल आठ टीमों ने ही खिताब जीते हैं। इनमें ब्राजील ने सबसे अधिक पांच बार, जर्मनी और इटली ने 4-4 बार, अर्जेंटीना और उरूग्वे ने 2-2 बार और  इंग्लैंड, फ्रांस और इंग्लैंड ने एक-एक बार वर्ल्ड कप जीता है।

कब हुआ वर्ल्ड कप में 32 टीमों के खेलने का सिलसिला शुरू

1930 में उद्घाटन फीफा वर्ल्ड कप में 13 टीमों के खेलने के बाद 1934 से 1978 (1938, 1950 को छोड़कर) तक हुए वर्ल्ड कप में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। 1938 में ऑस्ट्रिया के हटने से 15 टीमों और 1950 में भारत, स्कॉटलैंट और तुर्की के हटने से 13 ही टीमों ने हिस्सा लिया था। 1982 में पहली बार 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमों के भाग लेने की शुरुआत 1998 में हुई जो अब तक जारी है। (पढ़ें: FIFA World Cup: क्या रोनाल्डो दिलाएंगे अपने देश को पहला खिताब? फीके रिकॉर्ड पर उम्मीदों का बोझ)

2026 फीफा वर्ल्ड कप में खेलेंगी 48 टीमें

फीफा ने और देशों को मौका देने के उद्देश्य से टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। फीफा ने 10 जनवरी 2017 को घोषणा की है कि 2026 के वर्ल्ड कप में 32 के बजाय 48 टीमें हिस्सा लेंगी। (पढ़ें: FIFA World Cup 2018: महान मेसी को वर्ल्ड कप जीत की तलाश, खत्म होगा अर्जेंटीना का 32 साल लंबा इंतजार?)

कब और किसने जीता फीफा वर्ल्ड कप

1930: उरूग्वे 1934: इटली1938: इटली1950: उरूग्वे1954: वेस्ट जर्मनी1958: ब्राजील1962:ब्राजील1966: इंग्लैंड1970: ब्राजील1974:वेस्ट जर्मनी1978:अर्जेंटीना1982: इटली1990: वेस्ट जर्मनी1994: ब्राजील1998:फ्रांस2002:ब्राजील2006:जर्मनी2010:स्पेन2014:जर्मनी

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका