लाइव न्यूज़ :

FIFA: थमा दो महान खिलाड़ियों मेसी-रोनाल्डो का सफर, हैरान फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर किए कमेंट्स

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 1, 2018 11:38 IST

FIFA World Cup 2018: लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमों के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया में आए जमकर कमेंट्स

Open in App

मॉस्को, 01 जुलाई: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अंतिम-16 राउंड के पहले ही दिन शनिवार को दो सबसे बड़े स्टारों की टीमें बाहर हो गईं। लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना को फ्रांस ने 4-3 से और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को उरूग्वे ने 2-1 से हराते हुए विश्व कप से बाहर कर दिया।

इसके साथ ही फैंस की क्वॉर्टर फाइनल में मेसी और रोनाल्डो की भिड़ंत देखने की हसरत अधूरी रह गई और अब इनमें से कोई भी क्वॉर्टर फाइनल में नहीं दिखेगा। प्री-क्वॉर्टर में न तो मेसी और न ही रोनाल्डो कोई गोल दाग पाए और अपना प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहे।

अर्जेंटीना के खिलाफ फ्रांस के 19 वर्षीय एम्बापे ने दो गोल दागते हुए अपनी टीम को 4-3 से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया तो वहीं पुर्तगाल के खिलाफ उरूग्वे ने एडिसन कावानी के दो गोलों की मदद से 2-1 से जीत दर्ज करते हुए रोनाल्डो की टीम का सफर खत्म कर दिया।

पढ़ें: फीफा विश्व कप: फ्रांस के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा मेसी और अर्जेंटीना का सपना

एक बार फिर से मेसी और रोनाल्डो वर्ल्ड कप के नॉक आउट मैच में गोल दागने में नाकाम रहे। मेसी अब तक वर्ल्ड कप के 8 नॉक आउट मैचों और रोनाल्डो 6 मैचों में कोई गोल नहीं दाग पाए हैं। 

इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया में जमकर कमेंट्स आए और कुछ फैंस ने जहां इस पर निराशा जताई तो कुछ ने जमकर मजाक भी उड़ाया। आइए देखें मेसी और रोनाल्डो के इस वर्ल्ड कप का सफर थमने पर सोशल मीडिया में आए कमेंट्स को।

पढ़ें: FIFA World Cup: फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर किया वर्ल्ड कप से बाहर, मेसी नहीं कर पाए एक भी गोल

इस जीत के बाद अब पहले क्वॉर्टर फाइनल में 06 जुलाई 2018 को उरूग्वे और फ्रांस की भिड़ंत होगी।

टॅग्स :फीफा विश्व कपक्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका