लाइव न्यूज़ :

FIFA विश्व कप की यह टीम है जॉन अब्राहम की फेवरेट, फिर भी नहीं करेंगे सपोर्ट

By सुमित राय | Updated: June 14, 2018 10:43 IST

जॉन अब्राहम इन दिनों फीफा विश्व कप को भारत में प्रमोट कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने विश्व कप की अपनी फेवरेट टीम के बारे में बताया।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का फुटबॉल को लेकर प्यार किसी से छुपा नहीं और फुटबॉल के प्रशंसक हैं। जॉन इन दिनों फीफा विश्व कप को भारत में प्रमोट कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने विश्व कप की अपनी फेवरेट टीम के बारे में बताया।

जॉन ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप में जर्मनी की टीम उनकी फेवरेट टीम है और उसमें वो पैसा लगाना चाहेंगे। लेकिन टीम को सपोर्ट करने की बात पर उन्होंने आईएसएल की अपनी टीम यूनाइडेट एफसी और अपने देश की टीम का नाम लिया।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए धवन ने कहा कि मैं नॉर्थ-ईस्ट यूनाइडेट एफसी को सपोर्ट करता हूं। ओह! सॉरी, यह आईएसएल की मेरी टीम है। मैं अपने देश को सपोर्ट करता हूं। मैं किसी अन्य देश को क्यों सपोर्ट करूं। जॉन ने कहा कि लेकिन कुछ आकर्षक टीमों के मामले में, मुझे लगता है कि जर्मनी एक टीम है जिसमें मैं अपना पैसा लगाना चाहूंगा।

बता दें कि जॉन अब्राहम को फिल्मों के साथ-साथ फुटबॉल खेलने का भी शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने इंडियन सुपर लीग में अपनी एक टीम बनाई। आईएसएल में नॉर्थ-ईस्ट यूनाइडेट एफसी जॉन अब्राहम की टीम है।

जॉन अब्राहम फुटबॉल को भारत में बढ़ावा देने के लिए एक फुटबॉल एकेडमी खोलना चाहते हैं और इसके लिए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल जॉन को विश्व स्तरीय फुटबॉल अकादमी शुरू करने का आश्वासन दिया था। सोनोवाल ने जॉन से कहा था कि असम में खेलों का विकास, राज्य सरकार की शीर्ष प्रथमिकता है और वे गुवाहाटी को देश की खेल राजधानी बनाने के लिये काम कर रहे हैं।

टॅग्स :फीफा विश्व कपजॉन अब्राहमआईएसएलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?