लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup, portugal Vs Iran: ईरान ने पुर्तगाल को ड्रॉ पर रोका, पर नॉकआउट में पहुंचने का सपना टूटा

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2018 01:34 IST

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-बी में पुर्तगाल और ईरान के बीच मैच का लाइव अपडेट...

Open in App

सरान्सक (रूस), 25 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के ग्रुप-बी में सोमवार को ईरान और पुर्तगाल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पुर्तगाल इस ड्रॉ के साथ प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गया है जबकि ईरान को बाहर होना पड़ा है। ईरान हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी।

पुर्तगाल इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला था और उसे एक अंक मिला था। इसके बाद मोरक्को के खिलाफ रोनाल्डो का गोल निर्णायक साबित हुआ। दूसरी ओर ईरान ने मोरक्को के खिलाफ आत्मघाती गोल के दम पर तीन अंक हासिल किये थे लेकिन स्पेन से वह 0-1 से हार गया था। 

Portugal Vs Iran Live अपडेट

- मैच खत्म, आखिरी मिनटों में ईरान के गोल के कारण पुर्तगाल को 1-1 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

- 90+3 मिनट: ईरान की ओर से गोल। करीम अंसारीफार्द ने पेनल्टी पर किया ये गोल

-  83वें मिनट में रोनाल्डो को येलो कार्ड। रोनाल्डो ने ईरानी खिलाड़ी मोर्तेजा पाउरालीगंजी को धक्का दिया था। वी़डियो रिप्ले देखने के बाद रेफरी का फैसला

- 52वां मिनट, रोनाल्डो ने पेनल्टी पर शॉट लिया लेकिन शानदार बचाव। ईरानी गोलकीपर ने सही अंदाजा लगाते हुए बाएं ओर डाइव मारा और गेंद को कब्जे में किया। पुर्तगाल ने बेहद आसान मौका गंवाया।

- 50वें मिनट में रोनाल्डो ईरानी बॉक्स में गिराए गए और फाउल दिए जाने की मांग की। रेफरी वीएआर के जरिए पुर्तगाल तो पेनल्टी दिया।

- हाफ टाइम के बाद खेल एक बार फिर शुरू

- हाफ टाइम का खेल खत्म, पुर्तगाल 1-0 से आगे।

- गोल....हाफ टाइम से ठीक पहले 45वें मिनट में पुर्तगाल को बढ़त। रिकॉर्डो कुरेसमा ने ईरानी बॉक्स के ठीक बाहर से जोरदार शॉट लगाया और गेंद गोलपोस्ट में समा गई।

- 40वें मिनट में रोनाल्डो का शॉ और गेंद सीधे ईरानी गोलकीपर के हाथों में।

- 16वें मिनट में ईरान के बॉक्स के ठीक बाहर पुर्तगाल को फ्रि किक और रोनाल्डो ने शॉट लिया। गेंद गोलपोस्ट के ऊपरी हिस्से से टकराकर बाहर चली गई।

-  15वें मिनट में पुर्तगाल को दोनों साइड से एक के बाद एक कॉर्नर। हालांकि, नहीं खुला उसका खाता।

- शुरुआती 11 मिनट में दोनों टीमों की ओर से अब तक कोई गोल नहीं।

- तीसरे मिनट में रोनाल्डो का अटैक। उनका शॉट हालांकि सीधे ईरान के गोलकीपर अलीरेजा बेरवांड के हाथों में चला गया।

- पहले ही मिनट में ईरान का फाउल। पुर्तगाल को फ्रि किक लेकिन कोई फायदा नहीं।

- दोनों टीमों के बीच मैच शुरू, ये है टीमों की लाइनअप - रात 11.30 बजे शुरू होगा यह अहम मुकाबला।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

पुर्तगाल

गोलकीपर्स: एंथनी लोपेज, बेटो, रुई पैट्रिसियो।

डिफेंडर्स: ब्रूनो अल्वीज, सेड्रिक सोआरेस, जोस फोंटे, मारियो रुई, पेपे, राफेल गुइरेरो, रिकॉर्डो पेरेरा, रूबेन डायस।

मिडफील्डर्स: एड्रियन सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीज, जोआओ मारियो, जोआओ मोउटिन्हो, मैनुएल फर्नांडीज, विलियम कार्वाल्हो।

फॉरवर्ड्स: आंद्रे सिल्वा, बर्नाडो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गेल्सन मार्टिन्स, गोंकालो गुएदेस, रिकॉर्डो कुरेसमा।

ईरान

गोलकीपर्स: अलीरेजा बेरवांड, राशिद माजेहारी, आमिर आबेदजादेह।

डिफेंडर्स: माजिद होसैनी, रामिन रेजाएन, मोहम्मद रेजा खंजादेह, मोर्तेजा पाउरालीगंजी, पेजमैन मोंताजेरी, मिलाद मोहम्मदी, रूजबेह चेस्मी, अहसान हजसफी।

मिडफील्डर्स: सैद एजातोल्लाही, मसूद शोजेई, मेहदी तोराबी, आमिद इब्राहिमी, करीम अंसारीफार्द।

फॉरवर्ड्स: अलीरेजा जहांबख्श, महदी तरेमी, सरदार अजमौन, रेजा घूछन्नेझाद, समन घोदोस, अश्कन देजगह, वाहिद अमीरी। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपईरानक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका