लाइव न्यूज़ :

FIFA: स्वीडन के सामने इंग्लैंड के हैरी केन का 'तूफान' रोकने की चुनौती, क्वॉर्टर फाइनल की जंग आज

By भाषा | Updated: July 7, 2018 13:28 IST

England vs Sweden Preview: फीफा वर्ल्ड के क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड और स्वीडन की रोचक भिड़ंत में नजरें हैरी केन पर होंगी

Open in App

रेपिनो, 07 जुलाई: पिछले 52 साल से विश्व कप जीतने का इंतजार कर रहे इंग्लैंड को क्वॉर्टर फाइनल में स्वीडन के रूप में कमोबेश आसान चुनौती मिली है लेकिन उसे उलटफेर में माहिर इस टीम से कल सतर्क रहना होगा। स्वीडन की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले आठ प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में से सिर्फ एक गंवाया है।

मॉस्को में तनावपूर्ण माहौल में खेले गए अंतिम 16 के मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में हराने के बाद इंग्लैंड के हौसले बुलंद हैं। डिफेंडर जॉन स्टोनेस ने कहा, 'हम खिताब जीतने के इरादे से आए हैं। हमने लंबा इंतजार किया है। हम अपने देशवासियों को गर्व करने का मौका देना चाहते हैं।' 

इंग्लैंड ने 1966 में विश्व कप जीता था। चार साल पहले ब्राजील में हुए विश्व कप से टीम जल्दी बाहर हो गई थी और यूरो 2016 में आइसलैंड से हार गई थी। जेरेथ साउथगेट की टीम की लोकप्रियता का आलम यह है कि मई में हुई शाही शादी से ज्यादा दर्शक उसके फुटबॉल मैचों को मिल रहे हैं। कोलंबिया के खिलाफ मैच दो करोड़ 36 लाख लोगों ने देखा था। 

स्टोनेस ने कहा, 'हमें खुशी है कि लोग हमारे साथ हैं। मुझे अपने दोस्तों से तस्वीरें मिल रही है कि लोग देश भर में जगह जगह मैच देख रहे हैं।' उन्होंने हालांकि कहा कि स्वीडन के खिलाफ आत्ममुग्धता से बचना होगा । उन्होंने कहा, 'क्वॉर्टर फाइनल उतना भी आसान नहीं होगा जितना समझा जा रहा है। यह विश्व कप है और कोई टीम खराब नहीं है।' 

दूसरी ओर स्वीडन ने क्वॉलीफाइंग दौर में इटली और नीदरलैंड को हराकर विश्व कप में जगह बनाई है। जर्मनी के बाहर होने के बाद ग्रुप एफ में स्वीडन शीर्ष पर रहा था। ज्लाटन इब्राहिमोविच के संन्यास के बाद टीम में ऊर्जा की कमी महसूस की गई। स्वीडन के कप्तान आंद्रियास ग्रांक्विस्ट ने कहा, 'आम तौर पर दूसरी टीमें कागजों पर बेहतर है लेकिन हमें हलके में नहीं लिया जा सकता।'

ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंडहैरी केन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका