लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप 2018: क्वॉर्टर फाइनल के लिए अर्जेंटीना-फ्रांस की भिड़ंत आज, मेसी पर उम्मीदों का भार

By भाषा | Updated: June 30, 2018 13:12 IST

Argentina vs France Preview: अर्जेंटीना और फ्रांस की टीमें शनिवार को अंतिम-16 में भिड़ेंगी, नजरें होंगी लियोनल मेसी के प्रदर्शन पर

Open in App

कजान (रूस), 30 जून: अर्जेंटीना और लियोनल मेसी को विश्व कप में आगे बढ़ने के लिए शनिवार को फ्रांस के खिलाफ मैच में अपनी फॉर्म हासिल करनी होगी। फ्रांस की टीम भी विश्व कप में अब तक अपनी पूरी लय में नहीं दिखी है।

विश्व कप का पहला प्री क्वॉर्टर फाइनल मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों ने अब तक उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है और उनका विश्व कप में अब तक का सफर एक दूसरे से अलग रहा है। जहां फ्रांस की टीम ने अपने तीन लीग मैचों में दो में जीत हासिल की और एक मुकाबला ड्रॉ किया, अर्जेंटीना ने केवल एक मैच जीता, एक में बुरी तरह हार गया और एक मुकाबला ड्रॉ खेला।

पढ़ें: FIFA World Cup 2018: नॉकआउट में पहुंचीं ये 16 टीमें, जानिए अब किससे होगा किसका मुकाबला

बड़े उम्र के खिलाड़ियों और टीम में असतंलुन अर्जेंटीना के लिए समस्याएं हैं और यह सब ग्रुप चरण में क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में साफ साफ दिखा जब अर्जेंटीना को 0-3 की शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा। लेकिन मेसी ने पिछले मुकाबले में नाइजीरिया के खिलाफ अपना खाता खोलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी जो अर्जेंटीना के लिए एक शुभ संकेत हैं।

पढ़ें: FIFA World Cup: नॉकआउट के मुकाबले में फ्रांस-अर्जेटीना और पुर्तगाल-उरुग्वे के बीच कड़ी टक्कर

दूसरी तरफ फ्रांस की टीम अब तक अपराजेय रहने के बाद सुस्त दिखी है। स्ट्राइकर एंटोइन ग्रिजमैन अब तक अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने में नाकाम रहे हैं और मिडफील्ड में टीम की रचनात्मकता अब तक नजर नहीं आयी है। टीम के कोच डिडियर डेशचैम्प इस बात पर अटल है कि शनिवार को विश्व कप का नॉकआउट दौर शुरू होने के साथ फ्रांस अपनी पूरी लय में आ जाएगा।

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसीफ़्रांसफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका