लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना का दिल तोड़ने वाले फ्रांसीसी खिलाड़ी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, लिखा, 'सच में बाप हैं एम्बापे'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 1, 2018 16:02 IST

Kylian Mbappe: फ्रांस के 19 वर्षीय खिलाड़ी एम्बापे के फैन हुए अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया में की उनकी जमकर तारीफ

Open in App

नई दिल्ली, 01 जुलाई: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अंतिम-16 का पहला दिन दुनिया भर के फैंस के लिए हैरानी भरा। एक ही दिन में वर्तमान फुटबॉल जगत के दो सबसे बड़े स्टारों मेसी और रोनाल्डो की टीमें अर्जेंटीना और पुर्तगाल बाहर गई हैं। अर्जेंटीना को जहां फ्रांस ने 4-3 से मात देते हुए बाहर किया तो वहीं पुर्तगाल की टीम का सफर उरूग्वे ने 2-1 से हराते हुए खत्म किया।

अर्जेंटीना की हार से जहां मेसी के करोड़ों फैंस का दिल टूट गया और इसे मेसी युग के खत्म होने के तौर पर देखा गया तो वहीं इसी मैच में दो गोल दागकर फ्रांस के 19 वर्षीय खिलाड़ी काइलियन एम्बापे ने अपने लाखों नए फैंस बनाए। 

एम्बापे के फैंस की लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरस्टार एम्बापे का नाम भी जुड़ गया है। अर्जेंटीना के खिलाफ एम्बापे के जोरदार प्रदर्शन से प्रभावित अमिताभ ने ट्वीट किया और लिखा, 'सच में बाप हैं एम्बापे।'

पढ़ें: फीफा विश्व कप: फ्रांस के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा मेसी और अर्जेंटीना का सपना

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'लेकिन...क्या वर्ल्ड कप 2018 मैच था...फ्रांस vs अर्जेंटीना!! 4-3 फ्रांस...एक युवा टीम और एक 19 वर्षीय खिलाड़ी एम्बापे ने उनके लिए इसे कर दिखाया!!! सच में बाप...शानदार!!'एम्बापे ने अर्जेंटीना के खिलाफ दो गोल दागकर एक नया इतिहास रचा। वह 1958 के वर्ल्ड कप में पेले के बाद किसी वर्ल्ड कप में दो गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। पेले ने ये कारनामा 17 साल की उम्र में किया था।

अपने जोरदार प्रदर्शन से वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच चुकी फ्रांस की टीम का मुकाबला अब 06 जुलाई को उरूग्वे से होगा। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपअमिताभ बच्चनफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका