लाइव न्यूज़ :

ला लीगा: मेसी के दो गोल के बावजूद बार्सिलोना को मिली दो साल बाद अपने घर में पहली हार

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2018 13:30 IST

इसके साथ ही बार्सिलोना का ला लीगा में अपने घर में लगातार 42 बार नहीं हारने का क्रम भी टूट गया।

Open in App

नई दिल्ली: चोट के बाद वापसी कर रहे दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के दो शानदार गोल के बावजूद स्पेनिश क्लब बार्सिलोना को अपने घर में ला लीगा में पिछले दो साल में पहली हार का सामना करना पड़ा। ला लीगा के मैच में स्पेन के क्लब रियाल बेटिस ने रविवार को बार्सिलोना को 4-3 से हराया। 

बार्सिलोना के होम ग्राउंड 'कैंप नोउ' पर रियाल बेटिस ने दमदार खेल दिखाते हुए पहले ही हाफ में 2-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद मेसी ने 68वें एक गोल कर अंतर को कम किया। हालांकि, दूसरे हाफ में कुछ देर बाद गियोवानी लो सेल्सो ने 71वें मिनट में गोल कर कर एक बार फिर रियाल बेटिस को 3-1 से आगे कर दिया। बार्सिलोना की ओर से दूसरा गोल अर्टुरो विडाल ने 79वें किया। इसके बाद इवान रेकिटिक ने 83वें मिनट में एक गोल दागते हुए रियाल बेटिस को 4-2 की बढ़त दिला दी। मेसी ने मैच का आखिरी गोल किया।

इसके साथ ही बार्सिलोना का ला लीगा में अपने घर में लगातार 42 बार नहीं हारने का क्रम भी टूट गया। बार्सिलोना को इससे पहले 10 सितंबर, 2016 को एलेव्स के खिलाफ 2-1 से हार मिली थी। बहरहाल, इस सीजन में मेसी की गैरहाजिरी में बार्सिलोना ने 4 मैच जीते और मैच ड्रॉ कराने में भी कामयाब रही। इसमें रियाल मेड्रिड के खिलाफ मिली 5-1 की जीत भी शामिल है।

वैसे, बार्सिलोना ला लीग के मौजूदा प्वाइंट टेबल में अब भी 12 मैचों में 7 जीत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। उसके 24 अंक हैं। वहीं सेविला 23 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। बार्सिलोना के खिलाफ मैच के बाद रियाल बेटिस 12 मैचों में चार जीत के साथ 12वें स्थान पर है। रियाल बेटिस के 16 अंक हैं।

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका