लाइव न्यूज़ :

महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का मामला गरमाया, कई अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: December 10, 2018 15:57 IST

इन आरोपों के बारे में पहली बार ब्रिटेन के गार्डियन अखबार में खबर छपी थी। इसके बाद से ये मामला चर्चा में है।

Open in App

काबुल: अफगानिस्तान ने देश के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष समेत पांच अधिकारियों को राष्ट्रीय महिला टीम का यौन एवं शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोपों में निलंबित कर दिया है। 

इन आरोपों के बारे में पहली बार ब्रिटेन के गार्डियन अखबार में खबर छपी थी। खबर में पुरूष अधिकारियों द्वारा महिला टीम के सदस्यों के यौन उत्पीड़न के दावे किए गए थे।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कुछ दिन पहले ही अटॉर्नी जनरल को इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए थे। अटॉर्नी जनरल के प्रवक्ता जमशिद रासुली ने बताया, 'अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संघ के महासचिव, गोलकीपरों के प्रमुख और प्रांतीय समन्वयकों के प्रमुख को निलंबित कर दिया है।' 

उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जांच निर्बाध तरीके से पूरी हो सके।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका