दुनिया की 7 सबसे महंगी खाने की चीजें, तीसरे नंबर की चीज 1 करोड़ में मिलती है सिर्फ डेढ़ किलो

By मेघना वर्मा | Published: August 18, 2018 11:00 AM2018-08-18T11:00:13+5:302018-08-18T12:20:51+5:30

जापान में हर साल सिर्फ हजार टन ही मैटसुटेक मशरूम की खेती होती है।

most expensive food in the world in hindi | दुनिया की 7 सबसे महंगी खाने की चीजें, तीसरे नंबर की चीज 1 करोड़ में मिलती है सिर्फ डेढ़ किलो

दुनिया की 7 सबसे महंगी खाने की चीजें, तीसरे नंबर की चीज 1 करोड़ में मिलती है सिर्फ डेढ़ किलो

खाने-पीने का शौक रखते हैं तो आपको देश-विदेश की नई चीजों को खाने का शौक जरूर होगा। किसी शहर का पारंपरिक खाना पसंद होगा तो किसा देश का स्ट्रीट फूड। सम्भव है किसी दूसरे देश का खाना भी आपका पसंदीदा हो। मगर कुछ ऐसे फूड आइटम भी है जिन्हें आप अपनी प्रॉपर्टी बेचकर भी नहीं खा सकते। जी हां यहां हम बाद कर रहे हैं दुनिया के सबसे मंहगे खाने की जिसे मात्र चखने भर के लिए आपको करोड़ों रूपए खर्च करने पड़ सकते हैं। आज हम आपको देश-विदेश के ऐसे ही कुछ फूड आइटम बताने जा रहे हैं जिन्हें सबसे मंहगा होने का टैग मिला है। आप भी डालिए इन पर नजर और जानिए क्या है इनमें खास 

1. डिशः यूबरी किंग मेलन्स

कीमतः 14 लाख, 9 हजार रुपए 

खरबूजे जैसे दिखने वाले इस फल को खाने के लिए आपको लाखों खर्च करना पड़ सकता है। यह यूबरी किंग खरबूजा अपनी मिठास की वजह से 14 लाख का है और इसे खरीदने के लिए बाकायदा नीलामी होती है। साल 2008 में 100 से ज्यादा खरबूजों को ब्लॉक कर दिया गया था। हाल ही में एक बिजनेसमैन ने यह खरबूजा 14,08,991 रुपए में खरीदा था।

2. डिशः अलमास केवियर

कीमतः 15 लाख, 31 हजार रुपए

यह डिश ईरान की है। ईरान में यह बहुत ही रेयर फूड आइटम है। केवियर यानी खास मछली के अंडे से बनी यह डिश भी सबसे मंहगी मानी जाती है। ये स्पेशल डिश इन्हीं अंडों से तैयार की जाती है। यह अंडे पहले से ही बहुत महंगे होते हैं। यह केवियर पूरे लंदन में यह सिर्फ केवियर हाउस एंड प्रुनियर नाम के स्टोर पर ही मिलते हैं। यहां किलो के हिसाब से केवियर मिलते हैं और 24 कैरेट गोल्ड के डब्बे में बेचे जाते हैं। 

3. डिशः इटेलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल

कीमतः 1 करोड़ रुपए लगभग

इटली का व्हाइट अल्बा ट्रफल दुनिया का सबसे महंगा फूड है। इस ट्रफल की कीमत 160,406 डॉलर यानी 99,60,723 रुपए है। इस ट्रफल को हांगकांग के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लिए खरीदा था। इसका वजन 1.51 किलोग्राम था। इस इटेलियन डिश में अल्बा ट्रफल का इस्तेमाल किया गया था। जो एक तरह का मशरूम है और बहुत ही दुर्लभ है, लेकिन इसकी मांग जबरदस्त है।

4. डिशः डेनसुके ब्लैक वाटरमेलन

कीमतः 3 लाख, 73 हजार रुपए

तरबूज आपने भी जरूर खाया होगा मगर जापान के इस खरबूजे को खाने के लिए आपको 4 लाख तक खर्च करना होगा। यह तरबूज सिर्फ जापान के होक्केंदो शहर में होता है। इसकी खास वेरायटी डेनसुके यहीं मिलती है। यह पूरे साल में सिर्फ एक दर्जन ही उगाए जाते हैं। खाने में यह तरबूज काफी स्वादिष्ट होता है। यह 4 लाख रुपए में सिर्फ 17 पाउंड (7.71 किलो) वजन का ही तरबूज मिलता है।

5. डिशः डोमेनिको क्रोल्लाज पिज्जा रोयल 007

कीमतः 2 लाख, 57 हजार रुपए

डोमेनिको क्रोल्लाज एक स्टॉकिश शेफ की डिश है। इनके हाथ के बने 007 के नाम से फेमस इस पिज्जा को काफी पसंद किया जाता है। 12 इंच के इस पिज्जा में कॉग्नैक (एक प्रकार की अंगूर की शराब) में भीगे लॉबस्टर, शैम्पेन में डूबे केवियर (मछली के अंडे), टमाटर सॉस, स्टॉकिश सैलमन आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, इस पिज्जा पर 24 कैरेट गोल्ड के फ्लेक्स डाले जाते हैं। इसका ऑर्डर आप घर पर नहीं ले सकते।

6.  डिशः मटेक या मैटसुटेक मशरूम

कीमतः 62 हजार रुपए

यह दुनिया का सबसे महंगा मशरूम है। यह पूरी दुनिया में सिर्फ एशिया, नॉर्थ अमेरिका और जापान में मिलता है। जापान के रेन पाइन पेड़ के गिरे हुए पत्तों पर यह उगता है। इसकी फसल तो आसान होती है, लेकिन इसे ढूंढना बहुत मुश्किल है। इसी वजह से जापान में हर साल सिर्फ हजार टन ही मैटसुटेक मशरूम की खेती होती है।

7. डिश: फ्रोजेन हॉट चॉकलेट आइस-क्रीम सनडे

कीमत: 16 लाख रुपए

सबसे महंगी मिठाई की बात करें तो इसमें फ्र्रेज़ेन हॉट चॉकलेट आइस-क्रीम सनडे है।, जो न्यूयॉर्क में मिलती है। इस मिठाई का स्वाद चखने के लिए आपको 1,670,248 रूपए खर्च करने पड़ेगे। 

English summary :
If you are foodie then you will definitely have the passion to eat and try new food recipes across the world. Somebody must be liking the traditional food of a city, then someone must be fond of country's street food. There are some food items that you might have to sell your property to taste it. Here is the list of the world's most expensive food items, which can cost you millions of rupees for tasting it.


Web Title: most expensive food in the world in hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे