20 मिनट में बनाइए टेस्टी और हेल्दी सूजी-दही सैंडविच
By मेघना वर्मा | Published: June 9, 2018 07:42 AM2018-06-09T07:42:30+5:302018-06-09T07:42:30+5:30
सूजी के सैंडविच पकाने के लिए आंच मध्यम ही रखें। तवे की जगह नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करना ज़्यादा अच्छा है। ऐसा करने से कम तेल का प्रयोग होता है।
जब भी झटपट नाश्ते की बात आती है, मन में सैंडविच रेसिपी का ख्याल आता है। और सूजी दही सैंडविच की तो बात ही निराली है। सूजी दही सैंडविच झटपट बन जाती है और खाने में बेहद यमी होती है। साथ ही ये स्वास्थय के लिए भी अच्छी होती है। आप भी सूजी दही सैंडविच बनाइए और अपने घर वालों की खिलाइए टेस्टी और हेल्दी नाश्ता।
सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक साम्रगी
ब्रेड - 6 स्लाइज
सूजी या रवा - 1 कप
दही - 1 कप
अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 1 स्लाइज
तेल - 4 बड़े चम्मच
हरी धनिया - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
सूजी-दही सैंडविज बनाने की विधी
1. इसे बनाने के लिये सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही लेकर मिला लें और उसे 10 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें।
2. 10 मिनट बाद मिश्रण में हरा धनिया, नमक और अदरक का पेस्ट डालें और उसे मिक्स कर लें।
3. अब एक तेज धार वाले चाकू से ब्रेड के दो कोनें से बीच में काट कर उसे तिकोना बना लें। साथ ही गैस पर तवा गरम करें।
4. जब तक तवा गर्म हो रहा है, ब्रेड का एक पीस लेकर उसके दोनों ओर अच्छी तरह से दही का मिश्रण लगा लें।
5. तवा गर्म होने पर उसपर हल्का सा तेल डालें और फिर उसपर एक ब्रेड पीस रख कर उलट-पुलट कर सुनहरा होने तक सेंक लें।
6. तैयार है आपकी सूजी दही सैंडविच। इसे प्लेट में निकालें और मनचाही चटनी अथवा सॉस के साथ परोसें।