लाइव न्यूज़ :

नाश्ते में बनाइये नमकीन वर्मेसली और बच्चों को दीजिये पौष्टिक आहार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 16, 2018 17:05 IST

जहां कुछ लोग वर्मेसली को अजवाइन में छौंकते हैं वही इसको राई में भी बनाया जा सकता है।

Open in App

आज के समय में बच्चे जंक फूड जैसे नूडल्स या मैगी खाने की जिद करते हैं। ये बच्चों को जितने अच्छे लगते हैं उनके स्वास्थ्य के लिए ये उतना ही नुकसान देह होता है। आज हम आपको नूडल्स के इसी रिप्लेसमेंट नमकीन वर्मेसली की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप अपने बच्चों को खिलाकर उन्हें एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता खिला सकती हैं। नमकीन वर्मेसली सेहत से भरपूर, स्वादिष्ट और फटाफट बनने वाला नाश्ता है। नमकीन वर्मेसली को बनाने के अलग-अलग तरीके है, जहां कुछ लोग वर्मेसली को अजवाइन में छौंकते हैं वही इसको राई में भी बनाया जा सकता है। आप चाहें तो सेवई को रात के खाने के तौर पर भी बना सकते हैं।

नमकीन वर्मेसली बनाने की सामग्री

सेवई - 2 कपगाजर - 1 मध्यमहरी मटर - 1/2 कपआलू - 1 मध्यमतेल - 1 बड़ा चम्मचअजवाइन - 1 छोटे चम्मचपिसी लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मचधनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मचगरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मचनमक स्वादानुसारनीबूं का रस - 2 छोटे चम्मचपानी लगभग - 2 कप

नमकीन वर्मेसली बनाने की विधि

1.एक कड़ाही में तेल में मध्यम आंच पर वर्मेसली को गुलाबी-लाल होने तक भूनिए।  2. भूनने के बाद वर्मेसली को किसी कटोरे में निकालकर कड़ाही खाली कर लें।3. गाजर को छीलकर धो लें और इसे पतले लच्छो में काट लें। 4. आलू को भी छील कर लंबे और पतले लच्छो में काट लें। मटर के दानों को धो लें।5. लगभग 2-3 कप पानी को अलग से उबाल लें।6. अब कड़ाही में तेल गरम करके इसमें अजवाइन और सभी सब्जियां डाल कर भूनिए।7. अब इसमें नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। 8. अब ढककर सब्जियों के गलने तक पकाएं। इसमें लगभग 5-7 मिनट का समय लगता है।9. अब इसमें भुनी वर्मेसली डालें और एक मिनट तक सब्जियों के साथ मिलाते हुए भूनें। 10. गरम पानी डालें और अच्छे से सभी सामग्री को मिलाएं। 11. वर्मेसली के गलने और पानी सूख जाने तक पकाएं। 12. अब इसमें गरम मसाला और नीबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं।13. आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक नमकीन वर्मेसली तैयार है।

(फोटो- विकिमीडिया) 

टॅग्स :रेसिपीहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

स्वास्थ्यWeight Loss: पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करें, अपनाएं ये डाइट टिप्स

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड