लाइव न्यूज़ :

सिर से उतर जायेगा डाइटिंग का बुखार क्यूंकि मार्केट में आ गया है 'चॉकलेट फ्लेवर घी'

By मेघना वर्मा | Updated: March 9, 2018 18:19 IST

अक्सर लोग अपनी सेहत को लेकर इतने चिंतित हो जाते हैं कि घी को खाना छोड़ देते हैं लेकिन अब मार्केट में चॉकलेट फ्लेवर के घी आने के बाद आप इतने टेस्टी घी को खाने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

Open in App

आजकल हमारी खाने के प्लेट से घी कहीं खोता जा रहा है। आजकल लोग अपने फिगर को मेनटेन करने के चक्कर में बहुत से पारंपरिक खानों को दरकिनार करते जा रहे हैं। यही कारण है कि ऐसे कई भारतीय व्यंजन हैं जो अब आपको शायद ही कहीं चखने को मिलेंगे। इन्हीं चीजों में से एक है 'घी'। जिसे आजकल लोगों ने 'फैट' खाद्य सामग्री का हवाला देते हुए खाना बंद कर दिया है। लेकिन सच तो यह है कि घी बेहद पौष्टिक होता है, डॉक्टर न दिन में कम से कम एक चमच्च घी सेवन करने की सलाह देते हैं। उनके अनुसार खाने की डिश में, रोटी पर या किसी भी अन्य तरीके से घी का दिनभर में एक बार सेवन जरूरी होता है।

लेकिन घी के गुण जानने के बाद भी कुछ लोग इसका सेवन नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। अगर आपको भी घी का स्वाद नहीं पसंद है तो कैलिफोर्निया की एक कंपनी 'फोर्थ एंड हार्ट',  चॉकलेट फ्लेवर का घी मार्केट में लेकर आई है। ना तो ये  चॉकलेट सिरप है ना ये चॉकलेट सॅास इसे स्पेशली चॉकलेट घी के रूप में बनाया गया है। 

कंपनी ने इस घी को कोको पाउडर, नारियल के मीठे चूरे और खुद के बनाए हुए वनिला बीन घी को मिलाकर बनाया है। जिन लोगों को घी का स्वाद पसंद नहीं है उनके लिए चॉकलेट फ्लेवर का ये घी वरदान साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग घी को खाने से दूर भागते थे वो चॉकलेट के इस टेस्टी फ्लेवर से दूर नहीं रह पायेंगे। 

संस्कृत शब्द से लिया घी का नया नाम

कंपनी ने इस घी का नाम 'घी फ्लेवर एस चोक्टी' रखा गया है। संस्कृत भाषा से उठाये गए इस शब्द का अर्थ 'सशक्त' होता है। कैलिफोर्निया की इस कंपनी ने स्वास्थ्य और टेस्ट के क्षेत्र में एक अच्छा कदम उथया है। पीछे कुछ सालों में 'नुटेल्ला' को लेकर भी बहुत सारे विवाद उठे थे जिसमें बताया गया था कि नुटेल्ला खाने से कैंसर तक की बिमारी हो सकती है। ऐसे में चॉकलेट फ्लेवर के इस घी को काफी पसंद किया जा रहा है। 

टॅग्स :हेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड