लाइव न्यूज़ :

टेस्ट के साथ चाहिए हेल्थ तो लंच में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

By मेघना वर्मा | Updated: March 31, 2018 15:38 IST

दालों में अमीनो एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप इसे अपने दिन के खाने में जरूर शामिल करें।

Open in App

हम भारतियों को खान बहुत पसंद होता है। भारत के हर प्रदेश के खाने की अपनी एक अलग वैराइटी होती है। यहां हर शहर का अपना अगर और यूनिक स्वाद भी होता है। जैसे पंजाबी, गुजराती, साउथ इंडियन आदि लेकिन रोज-रोज मक्खन मार के पंजाबी स्टाइल का खाना खाते रहे तो वजन बढ़ने में भी ज्यादा वक़्त नहीं लगता है। वहीं अगर हम वजन कम करने वाले ओट्स या दलिया का सेवन करते हैं तो यह हमारी जुबान को नहीं भाता, इसीलिए आज हम आपको ऐसे ही 5 फूड्स के बाफ्रे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने दिन के खाने में शामिल कर सकते हैं। 

1. दाल

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दाल सबसे ज्यादा खायी जाती है। वैसे तो बाजार में कई तरह की दालें मिलती हैं जैसे मसूर, अरहर, मूंग, चने आदि। इन सभी में भरपूर मात्र में विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है साथ ही कैल्शियम और आयरन का भी ये अच्छा स्रोत होती हैं। दालों में अमीनो एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप इसे अपने दिन के खाने में जरूर शामिल करें।  यह आपके शरीर के ब्लड सुगर को भी नियंत्रित रखती हैं और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती हैं। 

2. रोटी या चपाती

नार्थ इंडिया और राजस्थान से निकलकर आई चपाती देश के लगभग हर प्रदेश में खायी जाती है। बाजार में आज कल बहुत से फ्लेवर्ड का आटा भी आने लगा है जैसे ज्वार, बाजरा और सत्तू। इन सभी आटों में भरपूर रूप से फाइबर पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। आपको भी अगर दिन भर खुद को एनर्जेटिक रखना है तो अपने लंच में रोटी या चपाती को जरूर शामिल करें। 

3. चावल

बहुत से लोगों का मानना है कि चावल खाने से उनका वजन बहुत तेज बढ़ जाता है और वो इसी चक्कर में चावल खाना बंद कर देते हैं। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है रोजाना एक वयस्क आदमी को कम से कम एक छोटी कटोरी चावल तो अपनी डाईट में शामिल करना ही चाहिए क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है जो शरीर के बाकी सभी तत्वों की तरह आवश्यक है। 

4. हरी सब्जी

वैसे तो खाना जितना रंग-बिरंगा हो (अलग-अलग रंग की सब्जियां) उतना ही हेल्दी होता है लेकिन दिन के खाने में जरूरी है की आप एक हरी सब्जी जरूर शामिल करें। कोशिश करें की ये कम तेल में पकाई गयी हो ताको ये आपके लिए नुकसान देह भी ना हो और आपको तुरंत एनर्जी प्रदान के सके। 

5. दही

गर्मी के दिनों में अपने खाने के साथ दही को जरूर शामिल करें। इसे आप मीठी दही यान छांछ के रूप में भी ले सकते हैं। ये ना सिर्फ आपके पेट को ठंडा रखेगा बल्कि आपके खाने को जल्दी पचाने में मदद भी करेगा। आप चाहे तो अपना दिन के खाने में कुछ ऐसा बना सकते हैं जिसे बनाने के लिए आपको दही का इस्तेमाल करना पड़े। इससे ये आपके भोजन में आराम से शामिल हो जाएगी और इसके आपको फायदे होंगे। 

(फोटो- विकिपीडिया, विकिमीडिया, फ्लिकर) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब