लाइव न्यूज़ :

क्यूं हो जाते हैं होंठ काले और कैसे पाएं इनका रंग वापस, जानें 4 प्राकृतिक उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: February 22, 2018 08:06 IST

जब भी समय मिले तो होंठों पर मसाज करें। ऐसा करने से होंठों में खून का स्राव बढ़ेगा और रंगत बनी रहेगी।

Open in App

होंठ डार्क होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें प्रदूषण, धूप की किरणें, स्मोक करना ऐसे कुछ कारण हैं जो सबसे अधिक पाए गए हैं। होंठ जब काले पड़ जाते हैं तो हम कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। कई लोग महंगे क्रीम का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि सबसे पहले कैसे आप अपने होंठों को काला पड़ने से बचा सकते हैं और अगर लिप्स डार्क हो गए हैं तो उसके लिए भी क्या करें आइए जानते हैं। 

होंठों की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा से अधिक मुलायम और सेंसिटिव होती है। प्रदूषण या सूरज की किरणों के थोड़े भी बुरे प्रभाव से यहां की स्किन डैमेज हो जाती है। इसके अलावा गलत कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल से भी होंठों की त्वचा डैमेज होती है। होंठों का कालापन कम करने और उनकी रंगत वापस लाने के लिए हम कई उपाय करते हैं। लेकिन होंठों को काला होने से बचाने के लिए रोजाना कुछ उपाय किए जाने चाहिए: 

1. अच्छी क्वालिटी का लिप बाम इस्तेमाल करें। कभी भी लिप बाम लेते समय सस्ते और बेकार क्वालिटी के साथ समझौता ना करें2. शिया बटर या कोको बटर का लिप बाम हर किसी के होंठों को सूट करता है3. संभव हो तो एसपीएफ 20 या इससे अधिक वाला लिप बाम ही खरीदें। ये आपको सूरज की हानिकारक की किरणें से बचाएगा 4. दिन में एक बार अपने होंठों पर बादाम तेल लगाएं5. जब भी समय मिले तो होंठों पर मसाज करें। ऐसा करने से होंठों में खून का स्राव बढ़ेगा और रंगत बनी रहेगी

प्राकृतिक गुलाबी होंठ पाने हैं तो ये ना करें:

- अगर स्मोक करते हैं तो तुरंत छोड़ दें या धीरे-धीरे छोड़ने की कोशिश करें- अगर होंठों की स्किन उखड़ रही हो तो उसे खुद से ना खीचें। मॉइस्चराइजर लगाकर ठीक करें- रोजाना गहरे रंग की लिपस्टिक लगाने से बचें। अधिक केमिकल के चलते लिप्स डैमेज होते हैं

होंठों के कालेपन को दूर करने के उपाय

- रोजाना रात सोने से पहले नींबू के रस की कुछ बूंदें होंठों पर मलने से होंठों की त्वचा का रंग साफ हो जाता है- आलू एक प्रकार की ब्लीच का काम करता है, इसकी एक स्लाइस काटकर उसे 2 से 3 मिनट होंठों पर मलने से होंठों का कालापन दूर होता है- रोजाना रात सोने से पहले चुकंदर के रस की कुछ बूंदों को होंठों पर केवल लगा लें और फिर सो जाएं। रात भर यह रस होठों को मुलायन और गुलाबी बनाने का काम करेगा- अनार, चुकंदर और गाजर के रस की कुछ बूंदों को होठों पर लगाकर रात में सो जाएं। ऐसा करने से होठों का कालापन दूर होगा और आपको साफ गुलाबी होंठ मिलेंगे

 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन