लाइव न्यूज़ :

क्या आपकी भी कमर पर ऐसे 'डिंपल' पड़ते हैं, जानें इनका मतलब

By गुलनीत कौर | Updated: February 4, 2019 18:57 IST

कमर पर बने डिंपल गालों के डिंपल की तरह दिखाई तो नहीं देते लेकिन इनका होना खूबसूरती की निशानी होती है। इन्हें 'वीनस होल्स' कहा जाता है। यदि ये मर्दों की कमर पर हो तो 'अपोलो होल्स' कहलाते हैं।

Open in App

डिंपल की जब भी बात आती है तो दिमाग गालों के डिंपल पर जाता है। जो बेहद कयूट लगते हैं। स्माइल को और भी खूबसूरत बनाते हैं। डिंपल वाले लोगों की स्माइल की हमेशा ही तारीफ़ की जाती है। जिनके पास ये डिंपल नहीं होते वे इनकी कमी पर उदास होते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गालों के डिंपल के अलावा कमर पर भी डिंपल पड़ते हैं। 

जी हां, ये डिंपल गालों के डिंपल की तरह दिखाई तो नहीं देते लेकिन इनका होना भी खूबसूरती का एक अंग माना जाता है। अगर आपके पास हैं तो आप उन चंद खूबसूरत लोगों में से एक हैं। ज़रा नीचे दी गई तस्वीर को ध्यान से देखें। इन डिंपल को 'वीनस होल्स' कहा जाता है। यदि ये मर्दों की कमर पर हो तो 'अपोलो होल्स' कहलाते हैं।

क्या है वीनस होल्स?

वीनस होल्स या फिर अपोलो होल्स रोम देवता और देवियों के नाम पर रख गए नाम हैं। इन्हें ब्यूटी से जोड़ा जाता है। उस जमाने में जिनकी कमर पर ये निशान होते थे वे खूबसूरत और सबसे अलग माने जाते थे। इन्हें स्पेशल लोगों की केटेगरी में रखा जाता था। भीड़ से अलग माना जाता था। 

रोम के उस युग में सुंदरता को दर्शाने वाली मूर्तियों की कमर पर भी इन वीनस और अपोलो होल्स को बनाया जाता था। ताकि मूर्ति की सुंदरता और भी उभर कर सामने आए। ये होल्स ठीक उस जगह बनाए जाते थे जहां से कूल्हे शुरू होते हैं और रीड की हड्डी खत्म होती है। इस जगह पर इन डिंपल का होना सुंदरता की निशानी है।

वीनस होल्स के फायदे

सुंदरता की दुनिया के अलावा वीनस होल्स के होने के सेहत से जुड़े फायदे भी बताए जाते हैं। जिनकी भी कमर पर ये डिंपल होते हैं उन्हें फिट माना जाता है। ऐसा भी कहते हैं कि इन लोगों की सेक्स लाइफ सही चल रही है। विशेषज्ञों की राय में ये डिंपल ओर्गास्म दिलाने में भी सहायक बताए जाते हैं। ये ब्लड सिर्कुलेशन में मदद करते हैं। इनका होना इस बात का संकेत है कि आपकी बॉडी का वजन सामान्य है।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा सुंदर दिखने का '60 सेकंड रूल', लोगों ने शेयर की before-after तस्वीरें

किसके पास होते हैं वीनस होल्स?

वीनस या अपोलो होल्स के होने के पीछे ज्यादातर अनुवांशिक कारण ही बताए जाते हैं। यह नेचुरल है। लेकिन विशेषज्ञों की राय में अगर आपकी बॉडी शेप अच्छी है, कर्वी बॉडी है तो आप इन डिंपल को पा सकते हैं। अपनी बॉडी को स्लिम और फिट बनाकर इन्हें पाने के मुकाम तक पहुंच सकते हैं।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन