लाइव न्यूज़ :

व्हाइटहेड्स से परेशान हैं? इन तीनों फ्रूट-बेस्ड स्क्रब का करें इस्तेमाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2023 16:30 IST

कुछ होममेड स्क्रब के इस्तेमाल से आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करने के साथ ही व्हाइटहेड्स को खत्म करने में मदद मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइटहेड्स आपकी त्वचा में जमा मृत कोशिकाओं और तेल के कण होते हैं जो त्वचा के छिद्रों को बंद कर देते हैं।अगर इसे समय रहते खत्म नहीं किया गया तो यह तेजी से फैलने लगता है और पूरी त्वचा को खराब कर देता है।कुछ होममेड स्क्रब के इस्तेमाल से आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करने के साथ ही व्हाइटहेड्स को खत्म करने में मदद मिल सकती है।

व्हाइटहेड्स आपकी त्वचा में जमा मृत कोशिकाओं और तेल के कण होते हैं जो त्वचा के छिद्रों को बंद कर देते हैं। अगर इसे समय रहते खत्म नहीं किया गया तो यह तेजी से फैलने लगता है और पूरी त्वचा को खराब कर देता है। ऐसे में कुछ होममेड स्क्रब के इस्तेमाल से आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करने के साथ ही व्हाइटहेड्स को खत्म करने में मदद मिल सकती है।

पपीते का स्क्रब

पपीते का स्क्रब व्हाइटहेड्स को दूर करने के लिए प्रभावी रूप से काम करता है। यह स्क्रब विटामिन सी सहित विभिन्न प्रकार के क्लींजिंग एजेंटों से समृद्ध है, जो त्वचा में प्रवेश करता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है। साथ ही यह ऑयल प्रोडक्शन को कम करता है और वाइट हेड्स को दूर करने में मददगार है। पपीते को छिलके समेत पीस लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ा सूखने के बाद स्क्रब करते हुए चेहरा धो लें।

गुलाब का स्क्रब

गुलाब के फूलों से बना स्क्रब त्वचा के लिए कई तरह से काम कर सकता है। सबसे पहले यह त्वचा को अंदर से साफ करता है और फिर मृत कोशिकाओं को खत्म कर उसमें रक्त संचार को ठीक करता है। इसके अलावा गुलाब एंटीबैक्टीरियल होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए गुलाब की पंखुड़ियों में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर पीस लें। ऊपर से 1 चम्मच ओट्स मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।

अमरूद का स्क्रब

अमरूद का स्क्रब मृत कोशिकाओं के साथ-साथ त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके अलावा अमरूद की पत्तियां और उनका फल दोनों ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। तो 1 अमरूद और 4 अमरूद के पत्ते लें। दोनों को पीसकर अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से स्क्रब करें और 20 मिनट तक रखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन