लाइव न्यूज़ :

सिरदर्द ही नहीं, चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर करती है एस्पिरिन की गोली, ऐसे बनाएं फेसपैक

By उस्मान | Updated: February 23, 2018 12:30 IST

त्वचा की देखभाल के लिए अब आपको महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, यह सस्ता उपाय आजमाकर देखें।

Open in App

एस्पिरिन गोली को सिरदर्द से राहत पाने के लिए खाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि आप इस गोली का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए भी कर सकते हैं। बेशक यह बात आपको अजीब लग सकती है लेकिन ऐसा हो सकता है। अगर आप त्वचा की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अब आप एक रुपये से भी कम में मिलने वाली एस्पिरिन की गोली से भी चमकती और दमकती त्वचा पा सकते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, एस्पिरिन में पाए जाने वाले केमिकल सैलिसिलिक एसिड तत्व की तरह काम करता है। यह एक ऐसा तत्व है, जो कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है।  

स्किन पर सैलिसिलिक एसिड का क्या प्रभाव पड़ता है

-यह त्वचा के छिद्रों को साफ करता है और मुंहासे नहीं होने देता। -यह डेड स्किन सेल्स को हटा देता है और नमी को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में त्वचा की मदद करता है। -यह त्वचा फ्री रैडिकल सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। - इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे फाइन लाइन्स कम होती हैं। -यह आपकी स्किन के नेचुरल पीएच बैलेंस को बरकरार रखता है। 

आपको चाहिए ये चीजें

-5 एस्पिरिन की गोलियां-1 चम्मच शहद -पानी  

ऐसे बनाएं फेसपैक

-गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें और उसे पानी में मिला लें। -इसमें शहद मिलाएं। चेहरा को साफ कर लें और इस मिश्रण को लगाएं। -इसे दस से पंद्रह मिनट लगा रहने दें। सूखने के बाद स्क्रब करें। -इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और सूखने दें। -इसके बाद चेहरे पर कोई अच्छा मोश्चोराइजर लगाएं। 

इस बात का रखें ध्यान

इस पैक का फेस पर इस्तेमाल करने से आपको एक पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। इससे आपको किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से बचने में मदद मिल सकती है।  

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन