लाइव न्यूज़ :

नो-मेकअप लुक के लिए फेमस हैं बॉलीवुड की ये टॉप 5 एक्ट्रेस, जानें इनके ब्यूटी सीक्रेट्स

By गुलनीत कौर | Updated: July 1, 2019 16:39 IST

अनुष्का शर्मा की त्वचा बेहद चमकदार है और इसका श्रेय ये योग और मैडिटेशन क देती हैं। इसके अलावा अनुष्का दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पीती हैं।

Open in App

आजकल के पॉल्यूशन भरे वातावरण में जहां त्वचा रोजाना डैमेज होती है और उसे कवर करने के लिए हम मेकअप का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो बेख़ौफ़ होकर नो मेकअप लुक के साथ अपने घर से निकलती हैं। क्यूंकि ये एक्ट्रेस अपनी त्वचा को स्वस्थ और बेदाग़ बनाने के लिए खास नुस्खों को ट्राई करती हैं। तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड की टॉप 5 ऐसी एक्ट्रेस के एलिस्ट लाए हैं जो कांफिडेंस से नो मेकअप लुक को कैरी करती हैं। जानिए इनके ब्यूटी सीक्रेट्स:

1) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan Beauty Secrets)

'जब वी मेट' फिल्म हो या वेकेशन एन्जॉय कर रहीं करीना कपूर खान, करीना ने कई बार फैंस को अपना नो-मेकअप लुक दिखाया है। करीना की बेदाग़ खूबसूरती उन्हें कांफिडेंस भरा नो मेकअप लुक देती है। अंग्रेजी मैगज़ीन 'वोग' को दिए अपने इंटरव्यू ने करीना ने बताया कि 'शहद' उनकी खूबसूरत त्वचा का राज है। यह उनकी हर स्किन प्रॉब्लम को आने से पहले ही रोक देता है और उन्हें देता है बेदाग़, ग्लोइंग त्वचा।

2) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Beauty Secrets)

दीपिका के एयरपोर्ट लुक्स से फैंस को इतना तो साफ हो गया होगा कि बॉलीवुड की मस्तानी बिना मेकअप के भी कितनी सुन्दर दिख सकती है। दीपिका जब भी ट्रेवल करती हैं या घर पर होती हैं तो वे मेकअप यूज नहीं करती हैं। रोजाना क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग उनकी इस बेदाग़, निखरी त्वचा का राज है।

3) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Beauty Secrets)

कैटरीना एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो ब्यूटी, फिटनेस और डांस, तीनों में माहिर हैं। उनकी अदाओं के करोड़ों दीवाने हैं। नो मेकअप लुक के लिए कटरीना अपनी त्वचा को बाहर और अन्दर, दोनों तरफ से हाइड्रेट रखने की कोशिश करती हैं। कैटरीना दिनभर में 2 से अधिक बार अपनी पूरी बॉडी को मॉइस्चराइज करती हैं। त्वचा को अंदर से हाइड्रेट बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पीती हैं।

यह भी पढ़ें: भारत की टॉप 5 हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस और उनके स्लिम फिगर का राज़, देखें फोटो

4) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Beauty Secrets)

अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड में सबसे पहले उनकी अदाकारी के लिए ही जाना जाता है लेकिन ये ऐसी एक्ट्रेस है जो मेकअप का कम से कम इस्तेमाल करती हैं। इनकी त्वचा बेहद चमकदार है और इसका श्रेय ये योग और मैडिटेशन क देती हैं। इसके अलावा अनुष्का दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पीती हैं। त्वचा को समय से स्क्रब करती हैं।

5) जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez Beauty Secrets)

जैकलीन फर्नांडिस की एनर्जी, चुलबुला स्वभाव, खूबसूरती और फिट बॉडी ने लाखों लोगों का दिल जीता है। एक समय था जब जैकलीन के चेहरे पर मुंहासों का भंडारा था, लेकिन स्किन केयर टिप्स अपनाकर जैकलीन ने इन सभी से छुटकारा पाया है। अब जैकलीन रोजाना अपनी त्वचा की क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग का ध्यान रखती हैं। इसी के बदौलत इन्हें मिला है नो मेकअप लुक।

टॅग्स :स्किन केयरकरीना कपूरब्यूटी टिप्सदीपिका पादुकोणकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन