लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में लंबे, घने, सॉफ्ट, सिल्की बाल पाने के लिए लगाएं ये 4 होममेड हेयर मास्क

By गुलनीत कौर | Updated: April 22, 2019 13:57 IST

गर्मियों में सूरज की तेज धूप जिस तरह स्किन को खराब करती है, उसी तरह इसकी हीट बालों को भी डैमेज करती है। इसलिए हमें गर्मियों में बालों की खास देखभाल करनी चाहिए।

Open in App

गर्मी का मौसम आ गया है। इस मौसम में त्वचा के साथ हमारे बालों को भी नुकसान पहुंचता है। सूरज की तेज धूप जिस तरह स्किन को खराब करती है, उसी तरह इसकी हीट बालों को भी डैमेज करती है। इसलिए हमें गर्मियों में बालों की खास देखभाल करनी चाहिए। यहां हम आपको 4 होममेड हेयर पैक बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप गर्मियों में भी सॉफ्ट, सिल्की, घने और आकर्षक बाल पाएंगी। 

1) बनाना हेयर मास्क

केला बालों को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। इसके अलावा यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। केले में इर्नों और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। यह स्कैल्प और बालों को पोषण प्रदान करता है। ये सब लाभ पाने के लिए पके हुए केले को मिक्सर में ब्लेंड कर लें। एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट में शहद मिलाकर बालों में लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट रखें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें। 

2) कोकोनट हेयर मास्क

नारियल तेल को बालों के लिए वरदान माना जाता है। नारियल हेयर मास्क आपको सॉफ्ट, सिल्की और घने बाल देगा। इसे बनाने के लिए एक कप नारियल तेल में आधा कप जैतून का तेल मिलाएं। इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। कम से कम एक घंटा या चाहें तो पूरी रात भी रख सकती हैं। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। चाहें तो हेयर वॉश के बाद कंडीशनर भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: रूखे, बेजान, Frizzy बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान तरीके

3) ओटमील हेयर मास्क

जिन लोगों का स्कैल्प ऑयली होता है और साथ ही डैंड्रफ की काफी रहती है, उन्हें गर्मियों में ओटमील हेयर मास्क ट्राई करना चाहिए। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच ओटमील, एक चम्मच ताजा दूध और एक चम्मच बादाम का अटल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को मिक्सर में ब्लेंड कर लें तैयार हुए पेस्ट को स्कैल्प और बालों में लगाएं। 15 से 20 मिनट रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। 

4) हिबिस्कस हेयर मास्क

हिबिस्कस यानी गुड़हल का पौधा। यह पौधा लंबे, घने और मजबूत बाल पाने में मदद करता है। स्कैल्प में पोषण भरकर हरा तरह के इन्फेक्शन से भी दूर रखता है। उसके इस्तेमाल के लिए एक कप पानी में गुड़हल की 6-6 पत्तियां डालकर रातभर छोड़ दें। सुबह होने पर इन पत्तियों में एक चौथाई पानी, दो चम्मच दूध मिलाकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें। एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। इसे बालों और स्कैल्प पर 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखें। बाद में ठंडे पानी से सिर धो लें। 

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन